जौनपुर की मशहूर अशरे अरबईन की मजलिस मुफ्ती हाउस में 6 अगस्त से

अगर आप अपने व्यवसाय, दुकान, शोरूम, संसथान इत्यादि के लिए शारदा प्रवाह न्यूज पोर्टल पर विज्ञापन देना चाहते हैं तो संम्पर्क करें - 9651636343, shardapravah@gmail.com, सविता ऑफसेट, रोडवेज तिराहा, जौनपुर


अजीमुशान मजलिस अशरे अरबईन मुफ्ती हाउस का 113वां दौर 6 अगस्त से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगा

जौनपुर : जौनपुर के मुफ्ती मोहल्ला स्थित मुफ्ती हाउस में आयोजित होने वाला मशहूर अशरा-ए-अरबईन का 113वां दौर इस वर्ष 6 अगस्त से 13 अगस्त 2025 तक आयोजित किया जाएगा। यह ऐतिहासिक मजलिस हर वर्ष माह-ए-सफर की 11 तारीख से 18 तारीख तक नियमित रूप से आयोजित होती है।

इस बार की मजलिस को हिंदुस्तान के मशहूर आलिम-ए-दीन मौलाना गुलाम रसूल नूरी साहब कश्मीरी खिताब फरमाएंगे। मजलिस का आग़ाज़ रोज़ाना रात ठीक 8:30 बजे किया जाएगा।

यह मजलिस अपनी समयबद्धता, अनुशासन, और धार्मिक शिद्दत के लिए मशहूर है। इस दौरान जौनपुर की तमाम मशहूर अंजुमनें नौहा पढ़ती हैं, सोज़ख्वानी करती हैं और मातम करती हैं। भारी संख्या में अकीदतमंद मजलिस में शरीक होते हैं।

इतिहास और परंपरा

इस अज़ीमुशान मजलिस की नींव 1914 में स्वर्गीय मुफ्ती मोहम्मद बाक़र ने रखी थी। इसके बाद:

  • 1935 से 1965 तक स्व. मुफ्ती वेलायत हुसैन

  • 1966 से 2006 तक स्व. मुफ्ती अबुल हसन काज़मी

  • 2007 से 2020 तक स्व. मुफ्ती वसीउल हसन

  • 2021 से अब तक मौलाना मुफ्ती नजमुल हसन और उनके खानदान द्वारा इसकी व्यवस्था की जा रही है।

पिछले वर्षों में इस मजलिस को भारत और विदेशों के कई मशहूर आलिम और मौलाना संबोधित कर चुके हैं, जिससे यह मजलिस न केवल जौनपुर बल्कि पूरी दुनिया के अकीदतमंदों के लिए एक धार्मिक प्रेरणा का केंद्र बन चुकी है।

 इस अशरे अरबईन की मजलिसो को हिन्दुस्तान व विश्व के कई मशहूर आलमे दीन मौलानाओं ने सम्बोधित किया है



 शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार

शारदा प्रवाह

शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी मे.

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने