जौनपुर। विकास खंड धर्मापुर के बिथार ग्राम स्थित पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय परिसर में शनिवार को धूमधाम से वार्षिकोत्सव एवं मदर मेला आयोजित हुुआ। भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर बच्चों ने समूह नृत्य, एकांकी नाटक और देशभक्ति से प्रेरित एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विशेष रूप से ब्राजील डांस और डंबल डांस ने मन मोह लिया। समारोह के मुख्य अतिथि जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय ने कहा कि किसी भी विद्यालय में बच्चों को देखकर वहां के शैक्षिक माहौल का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति, बच्चों के बीच आपसी समन्वय और उनके आत्मविश्वास के लिए विद्यालय की भूरि भूरि प्रशंसा की। विधायक एवं अन्य अतिथियों ने प्रोत्साहन स्वरूप विद्यालय के मेधावी बच्चों को नक़द पुरस्कार भी प्रदान किया। समारोह के विशिष्ट अतिथि धर्मापुर के खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार वैश्य रहे। अध्यक्षता पूर्व प्रधान सुरेन्द्र यादव और संचालन निखिल जायसवाल के निर्देशन में विद्यालय के बच्चों ने किया। प्रधानाध्यापिका विद्योत्तमा उपाध्याय ने सभी का स्वागत करते हुये आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एआरपी महेंद्र यादव, पंकज सिंह एवं रंजय रजक, विक्रम यादव, धीरेंद्र प्रताप पाल, स्वतंत्र कुमार आदि उपस्थित रहे।आयोजन की सफलता में सरोज गौतम, एकता सिंह, प्रीती पाठक, नीतू सिंह, नम्रता सिंह, विलसन कुमार, अरविंद मौर्य, ज्ञानमती, आनंद यादव आदि का विशेष सहयोग रहा।
JAUNPUR NEWS, UTTAR PRADESH, SHARDA PRAVAH, INDIA
शारदा प्रवाह Jaunpur Hindi News
India
Jaunpur
JAUNPUR News in Hindi
School
