भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का एक दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग हुआ संपन्न

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जौनपुर का एक दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ। वर्ग का शुभारम्भ डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर हुआ।
सम्पूर्ण प्रशिक्षण वर्ग चार सत्रों मे संपन्न हुआ। उद्घाटन सत्र महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह की अध्यक्षता मे भाजपा काशी क्षेत्र की क्षेत्रीय महामंत्री अपराजिता सोनकर ने भाजपा का इतिहास संक्षेप मे बताया। भाजपा की महिला मोर्चा की बहनो का मार्गदर्शन किया, उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल उद्देश्य सुशासन एवं अनुसासन और राष्ट्रवाद है। और हमारा प्रत्येक बहने अपने संस्कारों एवं विचारों से समाज मे एक विशेष स्थान रखती है।
द्वितीय सत्र में भारतीय जनता महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय लक्ष्मी सिंह ने राष्ट्र निर्माण मे महिलाओ का योगदान के विषय मे उदबोधन किया । उन्होने कहा कि कैसे महिलाये आज हर एक कार्य मे बढचढ कर हिस्सा ले रही है इसके बावजूद की उनको कई चुनौतियो का सामना करना पडता है फिर भी महिलाओ का भरपूर योगदान रहा है और वो आगे आकर अपना योगदान दे।

तृतीय सत्र मे क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा सुनीता सिंह ने महिला कार्यकर्ताओ के समक्ष राजनितिक व्यक्तिगत जीवन की चुनौतियो के विषय मे उदबोधन दिया।उन्होने कहा कि कैसे महिलाये आज घर और राजनिति दोनो ही सम्भाल रही है आज महिलाये भाजपा सरकार मे निडर होकर रह रही है और अपने घर और समाज को बराबर रखकर अपना काम कर रही है।

कार्यक्रम के समापन सत्र मे क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रियंका दुबे पीहू ने नये भारत का निर्माण केन्द्र सरकार का महत्व एवं उपयोगिता के विषय मे विचार ब्यक्त किया। उन्होने कहा की कैसे भाजपा सरकार मे कई योजनाओ का लाभ मिला जैसे की। सुमंगला, उज्वला, आयुष्मान, सुकन्नया जैसे योजनाओ के विषय मे बताया और कहा कि भाजपा सरकार मे महिलाओ के लिये सौचालय जैसी योजनाये जिसमे महिलाये आत्म निरभर हो सके। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियो और विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा की जिला महामंत्री विमला श्रीवास्तव ने की। उक्त अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री मेनका सिंह जिला उपाध्यक्ष राखी सिंह, कनक सिंह, ममता गिरी, प्रियंका श्रीवास्तव जिला मंत्री अंशु कुशवाहा, कार्यालय प्रभारी चेतना श्रीवास्तव, राजमति सरोज एव समस्त मंडल अध्यक्ष अपने महामंत्री के साथ उपस्थित रही।

शारदा प्रवाह

शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी मे.

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने