जौनपुर: जिला कार्यसमिति बैठक में प्रशिक्षण वर्ग योजना पर मंथन, संगठन मजबूती पर जोर

अगर आप अपने व्यवसाय, दुकान, शोरूम, संसथान इत्यादि के लिए शारदा प्रवाह न्यूज पोर्टल पर विज्ञापन देना चाहते हैं तो संम्पर्क करें - 9651636343, shardapravah@gmail.com, सविता ऑफसेट, रोडवेज तिराहा, जौनपुर



जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के महा प्रशिक्षण अभियान 2026 के तहत जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति की अध्यक्षता में जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चन्द्र यादव उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व वंदे मातरम् के साथ हुई।

मुख्य अतिथि महेश चन्द्र श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की मजबूती, अनुशासन और जमीनी स्तर पर सक्रियता ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क, सेवा कार्य और संगठन विस्तार पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।

मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा केवल चुनावी राजनीति का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक व्यापक आंदोलन है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों का उल्लेख करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का मनोबल जितना ऊंचा होगा, संगठन उतना ही सशक्त बनेगा। साथ ही जिला कार्यसमिति की बैठक नियमित रूप से आयोजित करने और सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने पर बल दिया।

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की ताकत को सबसे बड़ी पूंजी बताया और जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। वहीं एमएलसी बृजेश सिंह ने कहा कि भाजपा की ताकत जमीनी कार्यकर्ता हैं, जो सरकार और जनता के बीच सेतु का कार्य करते हैं।

जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ‘अंत्योदय’ से ‘सर्वोदय’ की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं और विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम का जवाब तथ्यों के आधार पर देना होगा।

पूर्व सांसद के.पी. सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चन्द्र सिंह, पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती, राष्ट्रवाद और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर जोर दिया।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता ने किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी अशोक चौरसिया, एमएलसी बृजेश सिंह, मनोरमा मौर्य, कमला सिंह, कपिल मुनि, उमर वैश्य, अजय सिंह, संदीप तिवारी, पंकज मिश्रा, अमित श्रीवास्तव, नीरज मौर्य, पुष्पा निषाद, राज पटेल, अजय सरोज, विनय सिंह, देवी प्रसाद सिंह, राजकेशर पाल, विकास शर्मा, संतोष मिश्र, धर्मेंद्र मिश्र, अंशु कुशवाहा, मेनिका सिंह, शशि मौर्य, दीपक सिंह, आमोद सिंह, घनश्याम यादव, रागिनी सिंह, नरेंद्र उपाध्याय, अनिल गुप्ता, इंद्रसेन सिंह, प्रमोद प्रजापति, मेराज हैदर, संजीव शर्मा, विनोद शर्मा, दिनेश सिंह, अंजना सिंह, सिद्धार्थ सिंह, सुरेन्द्र मिश्र सहित अनेक मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





 शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार

शारदा प्रवाह

शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी मे.

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने