शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार
जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने व्यापारी संगोष्ठी एवं श्रावणी भोज का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने किया, जिलाध्यक्ष ने बताया कि व्यापारी संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाना एवं विस्तार करना है। व्यापारियों की समस्याओं से रूबरू कर उसका निराकरण कराने हेतु बहुमूल्य विचार साझा किया। उपस्थित वरिष्ठ व्यापारियों ने संगठन को मजबूत बनाने में अपने अपने विचार को सबके समक्ष रखा। संगठन के विस्तार के क्रम में गौराबादशाहपुर हाल में ही नई इकाई का गठन किया गया। अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू, महामंत्री धर्मेंद्र जायसवाल समेत पूरी कार्यकारिणी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
बैठक का संचालन नगर युवा महामंत्री योगेश साहू एवं जिला मंत्री मनीष देव मंगल ने संयुक्त रूप से किया एवं संगोष्ठी में आए हुए व्यापारियों एवं अतिथियों के प्रति धन्यवाद एवं आभार जिला महामंत्री/कार्यक्रम संयोजक आशीष चौरसिया ने व्यक्त किया । उपरोक्त अवसर नगर महामंत्री संजय केडिया, जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता, युवा जिला महामंत्री अभिताश गुप्ता, युवा नगर अध्यक्ष अमित जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह रिंकू, अजीत सोनकर, ध्रुव जायसवाल, राजेंद्र खत्री, राजीव जायसवाल, विनय बारोतिया, धर्मेंद्र रघुवंशी, शशि श्रीवास्तव, वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष कुशवाहा, अनिल अस्थाना, अनिल हरलालका, विजय केडिया, महेश सेठ, विनय साहू, रसाल बरनवाल, अर्पित साहू, राम सोंथालिया, जिला कोषाध्यक्ष मो. दानिश, राजेंद्र सेठ, संजीव साहू, श्याम सोंथालिया, विनोद सेतिया, मो. बिस्मिल्लाह, विपुल सिंह, सुधीर केडिया, मो. सिराज, जिला संगठन मंत्री राघवेंद्र सिंह, अभिषेक अग्रहरि, शिवेंद्र दुबे, गौरव प्रताप सिंह, राजकुमार कश्यप, प्रवीण श्रीवास्तव, प्रिंस शाह, पप्पू चौरसिया, रूपनारायण माली, संदीप साहू, शिवकुमार गुप्ता, बालकृष्ण साहू, दिलीप जायसवाल, घनश्याम गुप्ता, संगम सोनी, गौरव अग्रवाल, रितेश साहू, अनिल सोनी, यस बैंकर, सनी साहू, दीपक केडिया, अनुज वर्मा, रोहित साहू, पुर्णेन्दु सिंह, अशोक मौर्य, आकाश जायसवाल अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।
JAUNPUR NEWS, UTTAR PRADESH, SHARDA PRAVAH, INDIA
जौनपुर
व्यापार-उद्योग
सावन
GST
India
Jaunpur
uttar pradesh
