एक पेड़ मां के नाम: वृक्षारोपण का कार्य सबसे महत्वपूर्ण है: पुष्पराज

  • पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हम जो भी कार्य करते हैं, उसमें वृक्षारोपण का कार्य सबसे महत्वपूर्ण है: पुष्पराज सिंह

  • पर्यावरण और संसाधनों की संपूर्णता के संरक्षण के लिए पूरे दिल से प्रयास करने का संकल्प लें: धनंजय सिंह


जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर आज पर्यावरण दिवस के अवसर "एक पेड़ मां के नाम" पर आयोजित कार्यक्रम मे भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के नेतृत्व मे जिले के सभी मंडल एव बूथ पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगो को जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने समझाया कि इन दिनों पर्यावरण पर लगातार दबाव बढ़ता ही जा रहा है इसका एक कारण प्रदूषण का बढ़ना भी है उसमें वृक्षारोपण का कार्य सबसे महत्वपूर्ण है। पेड़ हमें जीवनदायी ऑक्सीजन देता है आइए, हम पर्यावरण संरक्षण, वनीकरण और सतत विकास में अपने प्रयासों को जारी रखने का एक बार पुनः संकल्प लें। इसके साथ ही, जल संरक्षण, सौर ऊर्जा, स्वच्छता, प्राकृतिक खेती, नदी, झील, पहाड़, वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा और संरक्षण हेतु मिलजुल कर प्रयास करें। इसी क्रम में जिला सहकारी फेडरेशन लिमिटेड जौनपुर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम संस्था के सभापति धनंजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया जिसमें अतिथि के रूप में सहायक आयुक्त कोऑपरेटिव अमित कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित रहे। किसानों को बृक्षों के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि वर्तमान में वृक्षारोपण अति आवश्यक इसलिए भी हो गया है कि बिना इसके वायुमंडल को सामान्य नहीं  किया जा सकता इसलिये आज यह समय की मांग भी है कि हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए एक तत्काल ठोस कार्य योजना अपनानी चाहिए  आइए, आज वृक्षारोपण के जरिए हम अपने पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए अपनी धरती को हरित व अनुकूल बनाए रखने का प्रयास करें। उपस्थित सभी सभी किसानों को संकल्प दिलाया गया कि जब तक पौधे बड़े नहीं हो जाते तब तक उसकी देख रेख की ज़िम्मेदारी हमारी होगी उन्होंने यह भी संकल्प लिया हर साल हम पाँच पेड़ लगायेंगे। उक्त अवसर पर कैलाश सिंह शैलेश सिंह रामचन्दर मौर्य लालजी प्रसाद सुशील कुमार मनोज सिंह गजानन सिंह गिरजा यादव अशोक सिंह संतोष कुमार वेदप्रकाश बबलू जियालाल आदि उपस्थित रहे।

शारदा प्रवाह

शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी मे.

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने