जौनपुर। रोटरी क्लब जौनपुर एवं जेसीआई क्लासीक के संयुक्त तत्वावधान में डांडिया महोत्सव का आयोजन बड़े ही उत्साह के साथ मनाया। यह आयोजन परमानतपुर स्थित माँ शारदा धर्मशाला के प्रांगण में हुआ है।डांडिया महोत्सव में संगीत, नृत्य, और मनोरंजन से ओत-प्रोत लोगों ने भरपूर आनंद लिया। डांडिया महोत्सव के आरम्भ से पहले सभी पति-पत्नी सहित बच्चों के साथ माँ शारदा मैहर वाली के मंदिर में माथा टेका। माता शारदा की अद्भुत चमत्कारी स्वरूप के दर्शन उपरान्त वाराणसी से आए म्युजिकल ग्रुप द्वारा भक्ति व बॉलीवुड डांडिया गाने पर डांडिया नृत्य किया। माना जाता है कि यह डांडिया नृत्य, देवी दुर्गा के सम्मान में किया जाता है। यह नृत्य, देवी दुर्गा और महिषासुर के बीच नकली लड़ाई का मंचन है। डांडिया की रंगीन छड़ें, देवी दुर्गा की तलवार का प्रतीक मानी जाती हैं। डांडिया महोत्सव में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। डांडिया नृत्य समूहों में शामिल प्रतिभागियों ने शानदार प्रस्तुति दी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले समूहों को डांडिया बेस्ट अवार्ड देकर प्रोत्साहित किया गया। जिसमें बेस्ट कार्तिक सेठी एव रिषिका, प्रतीक मिश्रा एवं रानी मिश्रा, अक्षय एवं सृष्टि शामिल है।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक मनीष चन्द्रा, कृष्ण कुमार मिश्र, रविकान्त जायसवाल एवं अनिल वर्मा जी के सहयोग ने चार चाँद लगाया। रोटरी संस्थाध्यक्ष श्याम वर्मा एवं जेसीआई क्लासीक संस्थाध्यक्ष ऋचा गुप्ता के सभी का स्वागत वंदन किया। इस अवसर पर सहभागिता में डा क्षितिज शर्मा, अनिल गुप्ता, डा शैलेश कुमार सिंह, डा बृजेश कनौजिया, संजय जायसवाल, विशाल गुप्ता, इनरव्हील अध्यक्ष ममता मिश्र दीपमाला जायसवाल, डा एकता कनौजिया एवं प्रिति गुप्ता, विनय साहू, प्रदीप उपाध्याय, राजीव साहू, रितेश साहू, अमनदीप सिंह, हर्षित अग्रहरि, अविनाश गोयल, प्रतीक मिश्रा, प्रदीप सेठ, अमित पांडे, श्याम जी सेठ, नैना प्रधान, अक्षय सिंह, डा. सलील श्रीवास्तव मौजूद रहे।
JAUNPUR NEWS, UTTAR PRADESH, SHARDA PRAVAH, INDIA
Dandiya
Grand Dandiya Festival
JCI
JCI Classic
Rotary
Rotary club Jaunpur

