मेडिकल कॉलेज प्रशासन एवं रोटरी क्लब जौनपुर का संयुक्त वृक्षारोपण

अगर आप अपने व्यवसाय, दुकान, शोरूम, संसथान इत्यादि के लिए शारदा प्रवाह न्यूज पोर्टल पर विज्ञापन देना चाहते हैं तो संम्पर्क करें - 9651636343, shardapravah@gmail.com, सविता ऑफसेट, रोडवेज तिराहा, जौनपुर
 

सेवा संकल्प अभियान माह के तहत मेडिकल कॉलेज प्रशासन एवं रोटरी क्लब जौनपुर का संयुक्त आयोजन

जौनपुर। सेवा संकल्प अभियान माह (17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026) के अंतर्गत उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर एवं रोटरी क्लब जौनपुर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मेडिकल कॉलेज परिसर को हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के साथ ही समाज में पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण के प्रति जागरूकता का संदेश देना रहा।

कार्यक्रम में चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) आर.बी. कमल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. (डॉ.) ए.ए. जाफरी, चीफ प्रॉक्टर प्रो. रुचिरा सेठी, डीन एकेडमिक प्रो. तबस्सुम यासमीन, कैंपस प्रभारी डॉ. संजीव यादव, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. अर्चना चौधरी, डॉ. श्वेता सिंह, दीपिका शाव, डॉ. मिथिलेश सिंह, डॉ. अबू समा खान, डॉ. जयंत शर्मा एवं डॉ. संदीप सिंह सहित चिकित्सकों और कर्मचारियों ने पौधरोपण किया।

इसी क्रम में रोटरी क्लब जौनपुर की ओर से अध्यक्ष शिवांशु श्रीवास्तव, सचिव संदीप सेठ, प्रेसिडेंट इलेक्ट डॉ. बृजेश कन्नौजिया, जोनल सेक्रेटरी श्याम वर्मा, पर्यावरण निदेशक ज्योति सिंह, रविकांत जायसवाल, डॉ. सुधांशु टंडन, संजय जायसवाल, शाहिद शम्स अब्बास, कृष्ण कुमार मिश्र एवं दुर्गेश तिवारी ने भी पौधरोपण किया।

हरित परिसर के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : प्रो. आर.बी. कमल

इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) आर.बी. कमल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान माह के अंतर्गत आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और स्वस्थ एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ स्वस्थ वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में अधिक से अधिक पौधों का रोपण और उनका संरक्षण संस्थान को हरित परिसर के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अनुज सिंह, सहयोगी चिकित्सक डॉ. मुदित चौहान, डॉ. पूजा पाठक, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. अनिल कुमार एवं विभाग के अन्य चिकित्सकों और कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का लिया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। चिकित्सा महाविद्यालय प्रशासन एवं रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के अंत में चिकित्सा महाविद्यालय प्रशासन ने रोटरी क्लब जौनपुर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया गया।

शारदा प्रवाह

शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी मे.

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने