अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी घोषित, चिकित्सा व समाजसेवा समेत तीन समितियों का गठन
जौनपुर: सामाजिक, धार्मिक और चिकित्सकीय कार्यों में सक्रिय अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी की घोषणा रविवार शाम शहर के एक सभागार में की गई। इस अवसर पर सत्र 2025 के लिए ट्रस्ट के पदाधिकारियों का चयन टी.डी. कॉलेज के पूर्व प्राचार्य और ट्रस्ट के संरक्षक डॉ. समर बहादुर सिंह तथा बी.एड. विभागाध्यक्ष डॉ. अजय दूबे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। डॉ. समर बहादुर सिंह ने ट्रस्ट के अब तक के कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए भविष्य की योजनाओं का भी उल्लेख किया, वहीं डॉ. अजय दूबे ने संस्था के समाज में सकारात्मक प्रभाव की सराहना करते हुए सभी सदस्यों को बधाई दी।
कार्यक्रम में ट्रस्ट के अंतर्गत तीन प्रमुख समितियों का गठन किया गया। चिकित्सा समिति की अध्यक्ष डॉ. अंजू कनौजिया और सचिव डॉ. शैली निगम को बनाया गया। शिक्षा समिति की अध्यक्षता आशीष श्रीवास्तव और सचिव पद मीना यादव को मिला। समाजसेवा समिति के अध्यक्ष के रूप में मीरा अग्रहरी और सचिव अर्चना सिंह की घोषणा हुई, जबकि बदलापुर तहसील अध्यक्ष के रूप में केशव सिंह चुने गए। इसके अलावा डॉ. तेज सिंह, डॉ. शकुंतला यादव, डॉ. रॉबिन सिंह, अरुण कुमार सिंह और रीता जायसवाल को ट्रस्ट के संरक्षक मंडल में शामिल किया गया।
ट्रस्ट में कई नए सदस्यों को भी शामिल किया गया, जिनमें साधना मौर्या, पूनम सिंह, नीलम मिश्रा, सीमा मिश्रा, पायल किन्नर, शालू किन्नर, कनक सिंह, राजन गुप्ता, डॉ. रश्मि मौर्या, अनुराधा श्रीवास्तव आदि प्रमुख हैं। कार्यक्रम का संचालन नागेन्द्र सिंह और राधिका सिंह ने संयुक्त रूप से किया और सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार
