अगर आप अपने व्यवसाय, दुकान, शोरूम, संसथान इत्यादि के लिए शारदा प्रवाह न्यूज पोर्टल पर विज्ञापन देना चाहते हैं तो संम्पर्क करें - 9651636343, shardapravah@gmail.com, सविता ऑफसेट, रोडवेज तिराहा, जौनपुर
जौनपुर। बुढ़वा मंगलवार के पावन अवसर पर श्री माँ शारदा शक्तिपीठ, मैहर मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। प्रातः काल से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर में उमड़ पड़ी। भक्तगण दूर-दराज से पहुंचकर "जय श्री राम" के जयकारों के साथ हनुमान जी के दर्शन व पूजन के लिए मंदिर प्रांगण में एकत्रित हुए।
हनुमान जी का भव्य श्रृंगार कर विशेष पूजन एवं आरती संपन्न की गई। उन्हें सिंदूर, चमेली का तेल, जनेऊ, लाल वस्त्र, तुलसी पत्र की माला व पुष्प अर्पित किए गए। इस शुभ अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष हवन, भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।
स्थानीय महिलाओं द्वारा सुंदरकांड व मंगल पाठ का भावपूर्ण पाठ किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने माता शारदा से सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और पारिवारिक शांति की कामना की। मंदिर ट्रस्ट की ओर से सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। जय श्री राम" के जयकारों के साथ भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था।
शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार
JAUNPUR NEWS, UTTAR PRADESH, SHARDA PRAVAH, INDIA
उत्तर प्रदेश Latest News
Auspicious Occasion
Darshan
HANUMAN JI
Jaunpur
JAUNPUR News in Hindi
Maa Sharda Shaktipeeth
