जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध अंतर महाविद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता (पुरुष/महिला) सत्र 2025–26 का समापन टी.डी. कॉलेज जौनपुर के महाराणा प्रताप व्यायामशाला में संपन्न हुआ।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राम आसरे सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि –
“आप सभी ने अनुशासन, निरंतर अभ्यास और खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया है।”
समारोह में श्री प्रकाश सिंह, प्रो. विजय कुमार सिंह, प्रो. हिमांशु सिंह, प्रो. अजय कुमार दुबे, प्रो. हरिओम त्रिपाठी, प्रो. मनोज कुमार सिंह, प्रो. सुभाष विशोई, डॉ. नरेंद्र देव पाठक, और डॉ. अवनीश सिंह सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
खेल सचिव शेखर सिंह ने सभी खिलाड़ियों, अतिथियों और कोचों का आभार व्यक्त किया।
🏆 प्रतियोगिता परिणाम
-
विजेता: स्वर्गीय रामाशीष महाविद्यालय, गाजीपुर
-
उपविजेता: तिलकधारी महाविद्यालय, जौनपुर
-
तृतीय स्थान: रामकरण महाविद्यालय, गाजीपुर
पुरुष वर्ग
फ्रीस्टाइल:
-
57 किग्रा – राकेश यादव (रामनाथ पीजी कॉलेज, जौनपुर)
-
61 किग्रा – अमित (तिलकधारी महाविद्यालय, जौनपुर)
-
65 किग्रा – राहुल यादव
-
70 किग्रा – रामजित कुशवाहा
-
74 किग्रा – बघेल यादव
-
79 किग्रा – सौरभ यादव (स्व. रामाशीष महाविद्यालय, गाजीपुर)
-
92 किग्रा – प्रदीप यादव
-
97 किग्रा – साहिल
ग्रीको-रोमन:
-
55 किग्रा – विनीत यादव
-
60 किग्रा – कपिल दलाल
-
63 किग्रा – ऋतिक (तिलकधारी महाविद्यालय, जौनपुर)
-
72 किग्रा – आसुपाल
-
77 किग्रा – प्रद्युम्न यादव
-
82 किग्रा – रवि (तिलकधारी महाविद्यालय)
-
87 किग्रा – निशांत कुमार
-
97 किग्रा – सर्वेश यादव
-
130 किग्रा – रजत तोमर (तिलकधारी महाविद्यालय, जौनपुर)
