भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने मनाई त्याग और बलिदान की शताब्दी

अगर आप अपने व्यवसाय, दुकान, शोरूम, संसथान इत्यादि के लिए शारदा प्रवाह न्यूज पोर्टल पर विज्ञापन देना चाहते हैं तो संम्पर्क करें - 9651636343, shardapravah@gmail.com, सविता ऑफसेट, रोडवेज तिराहा, जौनपुर

जौनपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पार्टी की जौनपुर इकाई द्वारा पंवारा में एक भव्य शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ ही सीपीआई के आंदोलनों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले साथियों एवं दिवंगत साथियों के परिजनों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

पंवारा के सजईकलां स्थित भगौती बाल उद्यान में आयोजित इस समारोह में “संघर्ष और बलिदान की शताब्दी” विषय पर मुख्य वक्ता डॉ. आनंद दीपायन (बीएचयू) ने भारत में कम्युनिस्ट आंदोलन के विभिन्न आयामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य का विश्लेषण करते हुए अन्य विपक्षी दलों के साथ एकता और संघर्ष को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही उन्होंने नई किसान नीति, नई शिक्षा नीति, नई आर्थिक नीति और नई श्रमिक नीति के निर्माण की बात कही, जो विशेष रूप से शोषित और वंचित वर्गों के हितों के अनुरूप हों।

कार्यक्रम में प्रमुख वक्ताओं के रूप में कामरेड रामा ऊदल (वाराणसी), हामिद अली (आजमगढ़), शारदा पांडेय (सुल्तानपुर), भूलाल पाल (भदोही), जितेंद्र हरि पांडेय (आजमगढ़), हेमंत नंदन ओझा एवं राजमणि पांडेय (प्रतापगढ़), पूर्व जिला मंत्री कल्पनाथ गुप्ता, भाकपा सचिव सालिकराम पटेल, सुभाष पटेल, राकेश मौर्य, सत्यनारायण पटेल, जगन्नाथ शास्त्री, विजय कुमार यादव उदल, लालजी यादव, सुधा सिंह सहित अनेक नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शताब्दी वर्ष समारोह का शुभारंभ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जौनपुर के सबसे वरिष्ठ सदस्य कामरेड बाबा मंटू राम द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। बाहर से आए भाकपा नेताओं एवं स्थानीय प्रमुख नेताओं ने शहीद स्तंभ और दिवंगत वरिष्ठ नेताओं के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कामरेड रामनाथ यादव, मंजू शास्त्री और सुभाष गौतम के अध्यक्ष मंडल ने की, जबकि सम्पूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ भाकपा नेता कामरेड जयप्रकाश सिंह एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।



 शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार

शारदा प्रवाह

शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी मे.

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने