जौनपुर : रोटरी क्लब का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सम्पन्न


जौनपुर। सेवा भावना से ओत-प्रोत रोटरी क्लब जौनपुर के तत्वावधान में भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। “सभी रोगों का निदान, स्वस्थ समाज की ओर एक सशक्त प्रयास” के संकल्प के साथ आयोजित इस शिविर ने समाज के स्वास्थ्य के प्रति क्लब की प्रतिबद्धता को साकार रूप दिया। शिविर का आयोजन नीलदीप एकेडमी, सीहीपुर, जौनपुर में किया गया, जहाँ सुबह से ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों जरूरतमंदों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।

निःशुल्क वितरण 

शिविर में विभिन्न क्षेत्रों के ख्यातिलब्ध चिकित्सकों ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं, जिनमें वरिष्ठ फिजिशियन, सर्जन, हृदय रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, होम्योपैथी फिजिशियन, हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, नाक-कान-गला एवं थायराइड रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ, आयुर्वेद व पंचकर्म विशेषज्ञ, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ सहित अनेक विशेषज्ञ शामिल रहे। जिसमें क्रमशः डा. अरूण कुमार मिश्र, डा. अजय पांडेय, डा. एस. के. सिंह, डा. बृजेश कुमार, डा. सलिल श्रीवास्तव, डा. सुधांशु टंडन, डा. ए. के. कौशिक, डा. कुसुम पाण्डेय , डा. जया राय, डा. ज्योति सिंह यादव, डा. डी0 पी0 सिंह, डा. विकास यादव, डा. अमृता टंडन, डा. एकता कन्नौजिया, डा. एन के सिन्हा, डा. एच डी सिंह, डा. रॉबिन सिंह


कार्यक्रम संयोजक श्याम, के. के. मिश्र, संजय जायसवाल एवं मनीष गुप्ता द्वारा आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण भी किया गया।
पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि यह आयोजन मात्र एक सामान्य शिविर नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक स्वास्थ्य का अधिकार पहुँचाने के दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब का यह प्रयास समाज को स्वस्थ, सशक्त एवं जागरूक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। संस्था अध्यक्ष विवेक सेठी ने उपस्थित सभी चिकित्सकों का सम्मान करते हुए आभार व्यक्त किया तथा सहयोग करने वाले सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर सीए सुजीत अग्रहरी, रविकांत जायसवाल, नवीन सिंह, शिवांशु श्रीवास्तव, संदीप सेठ, मिथिलेश अग्रहरी, शम्स अब्बास, रो. दुर्गेश, रो. राजेश जावा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। रविकांत जायसवाल ने कार्यक्रम के समापन पर कहा समाज सेवा के इसी संकल्प के साथ हुआ कि भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्य निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

शारदा प्रवाह

शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी मे.

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने