जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल की ओर से शहर के सुख्खीपुर स्थित एक लॉन में होली मिलन समारोह एवं रंगोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष विवेक सिंह, जिला महामंत्री आशीष चौरसिया और नगर अध्यक्ष जय कृष्ण साहू सहित संगठन के पदाधिकारियों ने आए अतिथियों, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों और व्यापारियों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर मजिस्ट्रेट इंद्रानंदन सिंह और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. रामसूरत मौर्या मौजूद रहे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विवेक सिंह सहित पूरी कार्यकारिणी ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि बृजेश सिंह प्रिंसू ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्यापार मंडल द्वारा इस तरह के आयोजन हर वर्ष होने चाहिए, जिससे समाज में आपसी सद्भाव और सौहार्द का वातावरण बना रहता है। उन्होंने कार्यक्रम संयोजक अभिषेक बैंकर को माल्यार्पण कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।
रंगोत्सव के अवसर पर गीत-संगीत का भी शानदार आयोजन किया गया। जौनपुर के प्रसिद्ध गायक अवनींद्र तिवारी एवं प्रदेश के प्रतिष्ठित गायकों ने होली गीत और लोकगीत प्रस्तुत कर उपस्थित व्यापारियों और अतिथियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं नगर अध्यक्ष जयकृष्ण साहू, युवा जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता और युवा नगर अध्यक्ष अमित जायसवाल द्वारा शहर के प्रतिष्ठित व्यापारियों एवं समाजसेवियों को सम्मानित भी किया गया।
समारोह में कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ अध्यक्ष घनश्याम सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, कांग्रेस नगर अध्यक्ष आरिफ भाई, सपा जिला महासचिव आरिफ हबीब, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह, भाजपा नेता नीरज सिंह, सुभाष कुशवाहा, पीयूष गुप्ता, आशीष गुप्ता, रोहित सिंह भारद्वाज सहित विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के कई प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके अलावा श्री दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष मनीष देव, महामंत्री मनीष गुप्ता, योगा फेडरेशन अध्यक्ष रजनी साहू, सखी वेलफेयर अध्यक्ष प्रीति गुप्ता सहित कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह रिंकू, मनोज विश्वकर्मा, रवि अग्रहरि, सर्वेश जायसवाल, अजीत सोनकर, राजदेव यादव सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। साथ ही व्यापार मण्डल की जलालपुर, गौराबादशाहपुर और शीतला चौकिया इकाई के पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन योगेश साहू एवं प्रदीप सिंह ने किया। समारोह में समारोह में व्यापार मण्डल की तरफ से धर्मेन्द रघुवंशी, दीपक केडिया, विनय साहू, अशोक मौर्य, गोविंद मोदनवाल, नितिन सोनकर, ज्योतिष साहू, विनोद सेतिया, रवि गुप्ता, नीरज विश्वकर्मा, अनिल हरलालका, विक्रम लखमानी, विनय गुप्ता, महेश साहू, आदर्श जायसवाल, मंगेश गुप्ता, अनुज वर्मा, अजय साहू बब्लू, शुभम साहू , शनि साहू, रितेश गुप्ता, शेखर सेठ, आशीष गुप्ता, अमन अग्रहरि, हिमांशु अग्रहरि, राजन यादव, नगर महामंत्री दिलीप जायसवाल, शिवकुमार गुप्ता, शिवशंकर साहू सुमित शुक्ला, प्रशांत कुकरेजा, सरदार अमन सिंह, वैभव गुप्ता, सुमित साहू, अभिषेक गुप्ता शम्मी, कृष्ण कुमार सेठ, श्याम वर्मा, विवेक प्रताप सेठी, अंशु अग्रहरि, मनोज अग्रहरि, संतोष सेठ, सुरेंद्र मौर्य भग्गू कोषाध्यक्ष, सुशील विश्वकर्मा पिंटू जी, दीपक गुप्ता, रजनीश गुप्ता, सरदार कमल भाटिया, नवीन साहू, डॉ चंदन गुप्ता, धर्मेंद्र सेठ, संजय जायसवाल, हीरालाल मोदनवाल, कपिल गुप्ता, संजीव कुमार साहू, आदेश सेठ प्रमोद मोर्या, दिलीप साहू, राजेंद्र स्वर्णकार, राजकुमार कश्यप, मो. बिस्मिल्लाह, संजीव साहू, राजेंद्र खत्री, हेमंत सिंह, मुकेश साहू, शुभम कसौधन, शिवम जायसवाल, दिनेश जायसवाल, सुनील प्रजापति, दिलीप साहू,आशीष गुप्ता, सुनील गुप्ता, निलेश वर्मा, शुभम गुप्ता, मो जीशान, कमर सिद्दीकी, शिवम् सिंह, अवधेश यादव, अतुल मौर्या, आकाश साहू सोनू सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर होली के रंगों के साथ आपसी सौहार्द और एकता का संदेश दिया।

