भव्य अवार्ड नाइट में रोटरी क्लब जौनपुर ने रचा नया कीर्तिमान, 19 प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त


जौनपुर।
रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3120 का वार्षिक अलंकरण एवं सम्मान समारोह रविवार को आजमगढ़ रोड स्थित नंदगांव रिजॉर्ट में अत्यंत भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ मंडलाध्यक्ष डॉ. आशुतोष अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर पिछले 61 वर्षों से मानवता की निस्वार्थ सेवा में समर्पित रोटरी क्लबों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास तथा सामुदायिक उत्थान के क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले रोटेरियनों, क्लब अध्यक्षों, सचिवों एवं सदस्यों को विभिन्न श्रेणियों में प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किए गए।

मंडलाध्यक्ष डॉ. आशुतोष अग्रवाल ने बताया कि रोटरी क्लब जौनपुर ने इस वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए डिस्ट्रिक्ट स्तर पर 19 महत्वपूर्ण एवं प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त कर पूरे जनपद का गौरव बढ़ाया है। यह उपलब्धि क्लब की सक्रिय सेवा भावना, उत्कृष्ट नेतृत्व एवं टीमवर्क का प्रतीक है।

विशेष सम्मान प्राप्त सदस्य:

  • रो. श्याम बहादुर सिंह को "50 Years as Rotarian" सम्मान से अलंकृत किया गया।
  • रो. डॉ. बृजेश कुमार को "Best Golden Secretary Award" से सम्मानित किया गया।
  • रो. रविकांत जायसवाल को डिस्ट्रिक्ट 3120 में District Officer एवं Environment Chairman के रूप में मनोनीत किया गया।

रोटरी क्लब जौनपुर के अध्यक्ष रो. विवेक प्रताप सेठी ने सभी सम्मानित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि यह गौरवपूर्ण उपलब्धि क्लब के प्रत्येक सदस्य के अटूट सहयोग, सक्रिय सहभागिता एवं बहुमूल्य मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि क्लब भविष्य में भी सेवा, समर्पण एवं सामाजिक उत्थान के नए आयाम स्थापित करता रहेगा।

समारोह में रोटरी क्लब जौनपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए रो. संजय जायसवाल एवं रो. मनीष गुप्ता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में रो. डॉ. बृजेश कुमार ने सभी अतिथियों, आयोजकों एवं उपस्थित रोटेरियनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

शारदा प्रवाह

शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी मे.

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने