रोटरी क्लब जौनपुर का सराहनीय प्रयास: निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर में 200 बच्चों की मुस्कान को मिली नई सुरक्षा


जौनपुर। बच्चों की स्वस्थ मुस्कान और बेहतर भविष्य के संकल्प के साथ रोटरी क्लब जौनपुर द्वारा चंद्रेज सिंह चिल्ड्रेन अकादमी में "रोटरी चिल्ड्रन्स डेंटल कैम्प" का सफल आयोजन किया गया। इस निःशुल्क शिविर में लगभग 200 बच्चों के दांतों की जांच कर उन्हें मौखिक स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण परामर्श दिया गया।

शिविर में वरिष्ठ दंत चिकित्सक रोटेरियन डॉ. अच्युतानंद कौशिक एवं डॉ. अमृता टंडन ने बच्चों के दांतों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंने बच्चों को सही तरीके से ब्रश करने की विधि, दांतों की नियमित देखभाल, संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व तथा दंत रोगों से बचाव के सरल उपायों की जानकारी दी। चिकित्सकों ने बच्चों को दिन में दो बार ब्रश करने और अत्यधिक मीठे खाद्य पदार्थों से दूरी बनाए रखने की सलाह देते हुए बताया कि स्वस्थ दांत ही स्वस्थ जीवन की मजबूत नींव हैं। रोटरी क्लब जौनपुर के अध्यक्ष रोटेरियन शिवांशु श्रीवास्तव ने कहा कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए क्लब स्वास्थ्य, शिक्षा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन करता रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता पहुंचाई जाएगी।


क्लब के सचिव रोटेरियन संदीप सेठ ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले चिकित्सकों, विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों एवं क्लब के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग और सेवा भावना के कारण यह आयोजन बच्चों के लिए बेहद लाभदायक और प्रेरणादायक साबित हुआ। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक श्याम बहादुर सिंह, प्रदीप सिंह, रविकान्त जायसवाल, कृष्णकुमार मिश्र, नवीन सिंह, अनिल गुप्ता, श्याम वर्मा, विवेक सेठी, आर.एन. सिंह, संजय सेठ, दुर्गेश तिवारी, राजेश जावा , शम्स अब्बास, इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष संध्या सिंह- सचिव रंजना शुक्ला, सुनीता सिंह तथा विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शारदा प्रवाह

शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी मे.

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने