रोटरी क्लब जौनपुर ने 15 शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता पुरस्कार से किया सम्मानित

अगर आप अपने व्यवसाय, दुकान, शोरूम, संसथान इत्यादि के लिए शारदा प्रवाह न्यूज पोर्टल पर विज्ञापन देना चाहते हैं तो संम्पर्क करें - 9651636343, shardapravah@gmail.com, सविता ऑफसेट, रोडवेज तिराहा, जौनपुर


शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण की सबसे मजबूत नींव - प्रो. डॉ. आर.एन. त्रिपाठी

जौनपुर। रोटरी क्लब जौनपुर द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 15 शिक्षकों को ‘राष्ट्र निर्माता पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षकों को रोटरी पेन, प्रमाण-पत्र एवं अंगवस्त्र प्रदान कर उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. आर.एन. त्रिपाठी, प्रोफेसर, समाजशास्त्र विभाग, बीएचयू एवं उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य तथा विशिष्ट अतिथि प्रो. डॉ. ए.ए. जाफरी, हेड ऑफ डिपार्टमेंट, जनरल सर्जरी, उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर ने क्लब संरक्षक श्याम बहादुर सिंह, डॉ. शैलेश सिंह, प्रदीप सिंह एवं जोनल सेकेट्री श्याम वर्मा के साथ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं मां सरस्वती जी पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

शिक्षक राष्ट्र की दिशा तय करते हैं - प्रो. डॉ. आर.एन. त्रिपाठी

मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. आर.एन. त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम का ज्ञान नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार और चरित्र का निर्माण करते हैं। एक शिक्षक की भूमिका आने वाली पीढ़ियों को सही दिशा देने में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। राष्ट्र के विकास की मजबूत नींव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समर्पित शिक्षकों से ही तैयार होती है।

गुरु का सम्मान समाज का सम्मान - प्रो. डॉ. ए.ए. जाफरी

विशिष्ट अतिथि प्रो. डॉ. ए.ए. जाफरी ने कहा कि शिक्षक समाज को ज्ञान, संस्कार और जिम्मेदारी का बोध कराते हैं। चिकित्सा सहित प्रत्येक क्षेत्र में सफल व्यक्तित्व के निर्माण के पीछे किसी न किसी शिक्षक का मार्गदर्शन अवश्य होता है। शिक्षकों का सम्मान वास्तव में ज्ञान और राष्ट्र निर्माण की परंपरा का सम्मान है।

रोटरी क्लब समाज सेवा के लिए निरंतर प्रतिबद्ध शिवांशु श्रीवास्तव

संस्थाध्यक्ष शिवान्शू श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए रोटरी क्लब जौनपुर की विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब शिक्षा, स्वास्थ्य, सेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।


इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 शिक्षकों को ‘राष्ट्र निर्माता पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।
श्री प्रदीप कुमार उपाध्याय, श्रीमती ज्योति दुबे, श्रीमती रेणु मिश्रा, श्री अखिलेश सिंह, श्री जीशान हाशमी, श्री विवेक कुमार सिंह,
श्री राम अवतार पांडे, श्रीमती छाया सिंह, श्री अभिषेक कुमार सिंह, श्रीमती रक्षंदा बेगम, श्री रजनीश सिंह, श्री प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, श्री दुर्गेश जायसवाल, श्री अहमद फ़राज़ साबिर, श्री सुरेश राम
सभी सम्मानित शिक्षकों को रोटरी पेन, प्रमाण-पत्र एवं अंगवस्त्र प्रदान किया गया। क्लब द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन कृष्ण कुमार मिश्र एवं सैयद शम्स अब्बास ने किया। समारोह में संस्था के सदस्य गण अनिल गुप्ता, रविकान्त जायसवाल, राजीव साहू, डा. बृजेश कनौजिया, संजय जायसवाल, जैनुल आबदीन, दीपमाला जायसवाल सहित शहर के गणमान्य नागरिक एवं अन्य विशिष्ट जन उपस्थित रहे। अंत में संस्था के सचिव संदीप सेठ ने सभी अतिथियों, सम्मानित शिक्षकों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

 शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार

शारदा प्रवाह

शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी मे.

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने