अगर आप अपने व्यवसाय, दुकान, शोरूम, संसथान इत्यादि के लिए शारदा प्रवाह न्यूज पोर्टल पर विज्ञापन देना चाहते हैं तो संम्पर्क करें - 9651636343, shardapravah@gmail.com, सविता ऑफसेट, रोडवेज तिराहा, जौनपुर
शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार

महानवमी पर श्री मां शारदा शक्तिपीठ, जौनपुर में मां के दर्शन-पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान में शामिल श्रद्धालु।
जौनपुर। शारदीय नवरात्र के नौवें दिन महानवमी पर मां शारदा स्ट्रीट शास्त्री नगर परमानतपुर स्थित श्री मां शारदा शक्तिपीठ (मैहर वाली मंदिर) में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रातःकाल मंदिर के पट खुलते ही मां का भव्य श्रृंगार एवं आरती किया गया। इसके बाद कलश पूजन, कन्या पूजन एवं हवन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। मां के दर्शन-पूजन के लिए सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही। मंदिर परिसर मां के जयकारों से गुंजायमान रहा और भक्तों ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं परिवार के कल्याण की कामना की।
नवमी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने मां को हलवा-पूरी, नारियल, चुनरी, दूध से बने प्रसाद एवं विभिन्न प्रकार की मिठाइयां अर्पित कीं। पूरे नौ दिनों तक मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर को आकर्षक ढंग से दुल्हन की तरह सजाया गया था। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे, जिसकी भक्तों ने सराहना की।
नौ दिनों तक श्रद्धालुओं ने की मां की आराधना
मंदिर ट्रस्ट के प्रधान ट्रस्टी सत्य प्रकाश गुप्ता ने कहा कि नौ दिवसीय शारदीय नवरात्र महोत्सव के दौरान मां के दर्शन के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर में भव्य सजावट के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया। उन्होंने मां शारदा से सभी भक्तों के सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की।
मंदिर ट्रस्ट के प्रधान ट्रस्टी सत्य प्रकाश गुप्ता ने कहा कि नौ दिवसीय शारदीय नवरात्र महोत्सव के दौरान मां के दर्शन के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर में भव्य सजावट के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया। उन्होंने मां शारदा से सभी भक्तों के सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की।
नौ दिवसीय अनुष्ठान में विशेष यजमान एवं ट्रस्टी रविकांत जायसवाल और उनकी पत्नी ने कलश स्थापना से लेकर नवरात्र के समापन तक विधि-विधान से पूजा-पाठ किया। मंदिर की व्यवस्थाओं का संचालन रोहित जायसवाल ने किया।

इस अवसर पर ट्रस्टी सुशील जायसवाल, आशुतोष जायसवाल सहित ट्रस्ट परिवार के सदस्य विजय जायसवाल, अजय जायसवाल, राजीव जायसवाल, रमाकांत जायसवाल, नितीन जायसवाल और विनीत जायसवाल उपस्थित रहे।
मां की सेवा में जुटे रहे पुजारी एवं सेवक
पूरे नवरात्र महोत्सव के दौरान प्रधान पुजारी ओम प्रकाश तिवारी, सुजीत कुमार मिश्रा, रामचंद्र मिश्रा, वशिष्ठ शर्मा सहित अन्य पुजारियों एवं सेवकों ने पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों को संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
शारदा प्रवाह न्यूज़ - जौनपुर, Jaunpur Hindi News
शारदा प्रवाह न्यूज़ Hindi News








