जौनपुर। इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन श्रीमती आशा अग्रवाल जी का आधिकारिक यात्रा के क्रम में कल जौनपुर आगमन हुआ। क्लब के स्वागत टीम की सदस्यों सुनीता सिंह, मृदुला सिंह जूही, रंजना शुक्ला द्वारा शानदार स्वागत किया गया तथा सभा स्थल जौनपुर रेस्टोरेंट के बैठक हाल तक पहुंचाया गया जहां पुष्प गुच्छ देकर क्लब अध्यक्ष ममता मिश्रा ने स्वागत कर मंचासीन किया तथा अध्यक्ष ममता मिश्रा द्वारा बैठक आरम्भ होने की औपचारिक घोषणा के साथ बैठक शुरू हुई, मंजू कुमार ने सुमधुर स्वागत गीत गाया। सचिव संन्ध्या सिंह द्वारा क्लब की रिपोर्ट पढ़ा गया। कोषाध्यक्ष ने आय व्यय का ब्यौरा दिया। एडिटर द्वारा क्लब के समस्त गतिविधियों का लेखा जोखा रक्खा।आईएसओ द्वारा अपनी सहभागिता का विवरण बताया गया तथा जेंडर आधारित भेदभाव पर क्लब के कार्यों का विस्तार पूर्वक उल्लेख किया गया। तत्पश्चात डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन द्वारा इनरव्हील क्लब जौनपुर सिराज-ए-हिंद के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ क्लब के अब तक किये गये मैत्री, सेवा तथा आपसी सद्भाववृद्धि,पर्यावरण संरक्षण,महिला जागरूकता व सशक्तिकरण की दिशा में किए गए कार्यों व गतिविधियों की समीक्षा की गयी तथा प्रत्येक पदाधिकारी के दायित्वों के सापेक्ष किये गये कार्यों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया।
पदाधिकारियों द्वारा भी बड़ी ही तन्मयता व संलग्नता से अपनी तमाम सेवा गतिविधियों के दौरान तैयार की गयी प्रोजेक्ट रिपोर्ट्स के सापेक्ष अभिलेखों तथा छाया चित्रों के संग्रह का अवलोकन कराया।आम सभा के दौरान डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन द्वारा क्लब के कार्यों व क्लब द्वारा चलायी जा रही गतिविधियों की मुक्त कंठ से सराहना की गयी। स्थल भ्रमण के क्रम में सर्व प्रथम डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन द्वारा जौनपुर प्रयागराज रोड पर स्थित ग्राम सीठापुर में इनरव्हील जौनपुर द्वारा पोषित व संचालित जैविक कृषि क्षेत्र का फीता काट कर शुभारंभ किया गया तथा जैविक खेती हेतु प्रशिक्षित स्वयं सहायता समूह की ग्रामीण महिलाओं से बिना रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग किए गोबर व वर्मी कम्पोस्ट से फल,सब्जियां व खाद्यान्न उगाने का कौशल जाना व उन्हें इस कार्य के लिए प्रोत्साहित किया। पुनः इस क्रम में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन द्वारा ग्राम सुंगुलपुर में इनरव्हील सहायतित तथा सृजन संस्था द्वारा संचालित व पूर्व अध्यक्ष मृदुला सिंह के समन्वय से विद्यालय के दिव्यांग बच्चों हेतु की जा रही गतिविधियों का निरीक्षण किया तथा नये साल की शुभकामनाओं सहित बच्चों की जरुरत के स्कूल ड्रेस,सहायता उपकरण,क्लब सदस्यों अंजू मिश्रा तथा मीना सिंह द्वारा दान किए नये कम्बल तथा इनरव्हील लोगों छपा टी-शर्ट आदि उपहार दिया। दिव्यांग बच्चों द्वारा संगीत,नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम की आकर्षक प्रस्तुति भी दी गई।
तत्पश्चात डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन द्वारा जौनपुर-लखनऊ महामार्ग पर ग्राम कुल्हनामऊ में इनरव्हील ब्रान्डिंग हेतु स्थापित चमकदार साइन बोर्ड का भी अवलोकन किया गया व सराहना की गई। सचिव संन्ध्या सिंह द्वारा आभार व्यक्त किया गया। उक्त समस्त गतिविधियों में चार्टर अध्यक्ष नीलम सिंह, सदस्यगण सुनीता सिंह, विमला सिंह, शशि सिंह, दीपमाला जायसवाल, मीना सिंह गुड्डी ,मीना संजय सिंह, मृदुला सिंह, पूनम मिश्रा, डा.सन्ध्या सिंह, डा.कुसुम पाण्डेय,सरोज सिंह, डा.मंजू कुमार, प्रीति श्रीवास्तव,वन्दना उपाध्याय, रंजना शुक्ला द्वारा सक्रियता से प्रतिभाग किया गया।
JAUNPUR NEWS, UTTAR PRADESH, SHARDA PRAVAH, INDIA
उत्तर प्रदेश News in Hindi
Inner Wheel Club
Janpur
Jaunpur News


