जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान वक्फ कानून की खूबियां बताईं। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड की आड़ में भूमाफियाओं ने अवैध रूप से जमीनें कब्जाई थीं, जिन्हें अब सरकार मुस्लिम बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उपयोग में लाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नया कानून मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नहीं बल्कि उनके हक में है।
पुष्पराज सिंह ने बताया कि "वक्फ सुधार जन जागरण अभियान 2025" का उद्देश्य भ्रम फैलाने वालों को बेनकाब करना है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस कानून को सरल बनाया है और वक्फ संपत्तियों की जांच के बाद उचित निर्णय लिया जाएगा। बोर्ड में अब सभी समुदायों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है ताकि पारदर्शिता बनी रहे और दुरुपयोग पर लगाम लगे। उन्होंने यह भी कहा कि वक्फ संपत्तियों का मूल उद्देश्य गरीबों की मदद करना था लेकिन लंबे समय से इसका दुरुपयोग होता रहा है। भाजपा अब मुस्लिम समाज को जागरूक करने के लिए कार्यकर्ताओं के माध्यम से अभियान चलाएगी। वक्फ कानून में संशोधन से असल हकदारों को उनका अधिकार मिलेगा और देश के विकास में मुस्लिम समुदाय की भागीदारी और सशक्त होगी।
JAUNPUR NEWS, UTTAR PRADESH, SHARDA PRAVAH, INDIA
उत्तर प्रदेश Latest News
उत्तर प्रदेश News
उत्तर प्रदेश News in Hindi
वक्फ
bjp
Government
Jaunpur
Wakf Board
