प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान स्थापित की है: गिरीश चंद्र यादव

अगर आप अपने व्यवसाय, दुकान, शोरूम, संसथान इत्यादि के लिए शारदा प्रवाह न्यूज पोर्टल पर विज्ञापन देना चाहते हैं तो संम्पर्क करें - 9651636343, shardapravah@gmail.com, सविता ऑफसेट, रोडवेज तिराहा, जौनपुर


  • मोदी के दृढ़ संकल्प से देश की एकता, अखण्डता व सार्वभौमिकता तार-तार होने से बची है : विद्यासागर सोनकर
  • 11 साल के कार्यकाल को स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाना चाहिए इसके पहले देश तुष्टिकरण की राजनीति में डूबा था : ओमप्रकाश त्रिपाठी
  • प्रधानमंत्री मोदी ने 31 मार्च 2026 तक भारत से नक्सलवाद ख़त्म करने का संकल्प लिया है : पुष्पराज सिंह

जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी के जिला जौनपुर इकाई द्वारा "11 साल बेमिसाल" कार्यक्रम के तहत प्रोफेशनल मीट का आयोजन होटल रिवर व्यू में किया गया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के युवा एवं खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश महासचिव विद्यासागर सोनकर और प्रतापगढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी मंच पर मौजूद थे। संगोष्ठी का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाना था।

अपने संबोधन में गिरीश चंद्र यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में बनी विश्व की सबसे ऊंची पर्वतीय रेल पुल को सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया और कहा कि मोदी ने असंभव को संभव कर दिखाया है। उन्होंने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर सख्त रुख अपनाने की बात कही और विपक्ष पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के द्वारा अतीत में राष्ट्रपति शासन व सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

विद्यासागर सोनकर ने मोदी के नेतृत्व को भारत के विकास का आधार बताते हुए कहा कि मोदी सरकार ने देश को एकजुट और सुरक्षित रखने का कार्य किया है। कोरोना काल में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज और करोड़ों गरीबों को आयुष्मान योजना के तहत स्वास्थ्य सुविधा दी गई। ओमप्रकाश त्रिपाठी ने मोदी सरकार के निर्णयों जैसे अनुच्छेद 370 की समाप्ति, तीन तलाक कानून, सीएए, नोटबंदी और महिला आरक्षण को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि देश अब तुष्टिकरण से आगे बढ़कर विकास की राजनीति की ओर बढ़ चुका है और भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में है।

जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि उज्ज्वला, जनधन, आयुष्मान और पीएम आवास जैसी योजनाओं ने आमजन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन किया है। विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने राष्ट्रीय सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण को सरकार की प्रमुख उपलब्धियों में गिना। संगोष्ठी के उपरांत लगी प्रदर्शनी का अतिथियों ने अवलोकन किया और प्रेस वार्ता में गिरीश चंद्र यादव ने "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" की परिकल्पना को मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया। कार्यक्रम में कृपाशंकर सिंह, अजय शंकर दुबे, मनोरमा मौर्य, संतोष सिंह और अर्चना शुक्ला ने भी अपने विचार रखे। संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्र ने किया और जिले के प्रबुद्ध वर्ग की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

 शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार

शारदा प्रवाह

शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी मे.

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने