जलालपुर मंडल इकाई का चुनाव सम्पन्न, राघवेन्द्र सिंह बने नए मंडल अध्यक्ष

अगर आप अपने व्यवसाय, दुकान, शोरूम, संसथान इत्यादि के लिए शारदा प्रवाह न्यूज पोर्टल पर विज्ञापन देना चाहते हैं तो संम्पर्क करें - 9651636343, shardapravah@gmail.com, सविता ऑफसेट, रोडवेज तिराहा, जौनपुर


जलालपुर मंडल के नए अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह बने 

जलालपुर, जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमण्डल के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह के निर्देश पर जलालपुर मंडल इकाई की चुनावी बैठक उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुई। सम्पूर्ण चुनावी प्रक्रिया जिला महामंत्री आशीष चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह एवं नगर अध्यक्ष जयकृष्ण साहू द्वारा नामित चुनाव अधिकारियों की देख-रेख में की गई।

चुनाव अधिकारियों ने बताया कि संपूर्ण प्रक्रिया लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी पद्धति से संचालित की जा रही है। इस दौरान कार्यक्रम संचालक ने आगामी चुनावी चरणों की कार्यवाही प्रारंभ की।

बैठक में जलालपुर बाजार के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता ने राघवेन्द्र सिंह के नाम का प्रस्ताव अध्यक्ष पद हेतु रखा, जिसका समर्थन मिश्रा ढाबा के अधिष्ठाता राजेश मिश्रा, संकठा प्रसाद गुप्ता सहित सभी उपस्थित व्यापारियों ने ध्वनि मत से किया। निर्धारित समय में कोई अन्य प्रस्ताव न आने पर चुनाव अधिकारियों ने राघवेन्द्र सिंह को सर्वसम्मति से आगामी तीन वर्षों के लिए जलालपुर मंडल का अध्यक्ष घोषित किया। साथ ही उन्हें शीघ्र कार्यकारिणी गठन के निर्देश भी दिए गए।

चुनाव अधिकारियों एवं उपस्थित व्यापारियों ने राघवेन्द्र सिंह को अध्यक्ष चुने जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए माल्यार्पण किया व शुभकामनाएँ प्रदान कीं।

अध्यक्ष चुने जाने के बाद राघवेन्द्र सिंह ने कहा—
“मुझे जो विश्वास और दायित्व सौंपा गया है, मैं उस पर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करूंगा तथा व्यापारी हितों के लिए सदैव तत्पर रहूँगा।”

इस अवसर पर राजेश मिश्रा, रामचंद्र सिंह, संजय, कृष्णकांत चौबे, हरिशंकर चौबे, संकठा प्रसाद गुप्ता, अखिलेश सिंह, सूरज सिंह, अभिषेक गुप्ता, भूपेंद्र सिंह, शिवम सिंह, अजय सिंह, ओम शंकर अग्रहरी, प्रकाश यादव, संजय यादव, सतीश यादव, संदीप उपाध्याय, प्रदीप उपाध्याय, ओम प्रकाश यादव, अभिषेक सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।




 शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार

शारदा प्रवाह

शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी मे.

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने