लायंस क्लब क्षितिज का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न


जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज
द्वारा आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह में वर्षभर उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई।

कार्यक्रम में कौशल त्रिपाठी को बेस्ट लायन ऑफ द ईयर, अंजनी प्रजापति को बेस्ट न्यू लायन ऑफ द ईयर तथा सुनील कनौजिया को बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द ईयर के सम्मान से नवाजा गया। वहीं विष्णु सहाय को बेस्ट सपोर्टिंग लायन, अतुल सिंह को बेस्ट पंक्चुअलिटी अवार्ड, संजय गुप्ता को बेस्ट मार्केटिंग सपोर्ट, प्रदीप श्रीवास्तव को स्टार लायन, धर्मेंद्र सेठ को बेस्ट ऑफिसर तथा जय कृष्ण साहू को बेस्ट सपोर्टिंग ऑफिसर ऑफ द ईयर का पुरस्कार प्रदान किया गया। संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू एवं डॉ. दिलीप सिंह को आउटस्टैंडिंग सपोर्ट ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पीएमजेयफ सीए सौरभ कांत, विशिष्ट अतिथि डॉ. आर.एन. त्रिपाठी, लायन सैयद मोहम्मद मुस्तफा, अध्यक्ष एमजेएफ प्रदीप सिंह, डॉ. दिलीप सिंह, विष्णु सहाय, सचिव अजीत सोनकर एवं कोषाध्यक्ष दीपक साहू द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए क्लब द्वारा वर्षभर किए गए सामाजिक सेवा कार्यों का विस्तार से उल्लेख किया और सभी सहयोगी सदस्यों के प्रति आभार जताया।

मुख्य अतिथि सौरभ कांत ने अपने संबोधन में कहा कि लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज समाज में सकारात्मक बदलाव, आपसी रिश्तों में प्रगाढ़ता और रचनात्मक प्रतिभाओं को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने क्लब के समर्पण, टीम वर्क और निरंतर सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था अन्य क्लबों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।

विशिष्ट अतिथि डॉ. आर.एन. त्रिपाठी (सदस्य लोक सेवा आयोग) ने क्लब की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था अपने सदस्यों के साथ-साथ समाज में सक्रिय अन्य संगठनों को भी सम्मानित कर एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।

समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं क्लब सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. रजनीकांत द्विवेदी, डॉ. ब्रह्मेश शुक्ला, अजय सिंह, विवेक सिंह, आशीष गुप्ता ‘आँशू’, प्रदीप सिंह ‘रिंकू’, धर्मेंद्र गुप्ता, मनीष गुप्ता, प्रतिमा गुप्ता, गौरव श्रीवास्तव, योगेश साहू, संजीव साहू, अमित गुप्ता, अवधेश श्रीवास्तव, सूरज जायसवाल, अनिल गुप्ता, प्रीति गुप्ता, उर्वशी सिंह सहित अनेक लोगों को सम्मानित किया गया।

अंत में संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन टीडीएमसी स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. अर्चना सिंह ने किया।

शारदा प्रवाह

शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी मे.

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने