अगर आप अपने व्यवसाय, दुकान, शोरूम, संसथान इत्यादि के लिए शारदा प्रवाह न्यूज पोर्टल पर विज्ञापन देना चाहते हैं तो संम्पर्क करें - 9651636343, shardapravah@gmail.com, सविता ऑफसेट, रोडवेज तिराहा, जौनपुर
जौनपुर। नगर के रूहट्टा स्थित राजेश स्नेह ट्रस्ट ऑफ एजुकेशन के दिव्यांग बच्चों के स्कूल एवं पुनर्वास केंद्र में बच्चों ने विश्व शांति के लिए एक भावुक संदेश दिया। बच्चों ने अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव व संघर्ष को रोकने की अपील करते हुए “वसुधैव कुटुंबकम” की भावना अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर संस्था के प्रबंधक एवं समाजसेवी डॉ. राजेश गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के युद्धों का प्रभाव केवल संबंधित देशों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरा विश्व इससे प्रभावित होता है। उन्होंने बताया कि युद्ध के कारण महंगाई बढ़ती है, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति बाधित होती है और आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। लगातार हो रही बमबारी से रिहायशी इमारतें, स्कूल और अस्पताल तक नष्ट हो रहे हैं, जिससे मानवीय संकट गहराता जा रहा है।
डॉ. गुप्ता ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते ऐसे संघर्ष नहीं रोके गए, तो हालात हिरोशिमा और नागासाकी परमाणु बम विस्फोट जैसे भयावह हो सकते हैं।
कार्यक्रम में बच्चों ने युद्ध में मारे गए सैनिकों, छात्रों और आम नागरिकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की।
विशेष शिक्षिका हेमू वर्मा ने कहा कि कोई भी देश अपने स्वार्थ के लिए दूसरे राष्ट्र को नुकसान न पहुंचाए और सभी को “वसुधैव कुटुंबकम” की भावना के साथ कार्य करना चाहिए।
इस मौके पर हेमू वर्मा, प्रवेश गुप्ता, डॉ. राजेश गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार
JAUNPUR NEWS, UTTAR PRADESH, SHARDA PRAVAH, INDIA
शारदा प्रवाह न्यूज़ Hindi News
