त्याग और तपस्या से संगठन इस मुकाम पर पहुँचा: गिरीश चन्द्र यादव



स्थापना दिवस राष्ट्रभक्ति, समर्पण और सेवा की परंपरा का प्रतीक: अजीत प्रजापति


भाजपा की जड़ें जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई: सीमा द्विवेदी

जौनपुर।
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं वंदे मातरम गीत के साथ हुई। इसके पश्चात जिलाध्यक्ष द्वारा मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि सीमा द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा और समर्पण की विचारधारा का उत्सव है। उन्होंने कहा कि 1980 में स्थापित भाजपा की जड़ें भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी सोच में निहित हैं। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र के साथ पार्टी ने देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य किया है और विभिन्न क्षेत्रों में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव एवं विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ‘प्रींसू’ ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि पार्टी की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक संगठन की रीढ़ हैं। पूर्व सांसद के पी सिंह ने भी भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प दोहराया।

अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि भाजपा त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने जिले के कार्यकर्ताओं की सक्रियता की सराहना करते हुए संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अजय सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं मण्डल अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

उक्त अवसर पर जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता संदीप तिवारी जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा राज पटेल परविन्द चौहान अमित श्रीवास्तव विनय सिंह अजय सरोज नीरज मौर्य श्रीमती पुष्पा निषाद मनोरमा मौर्य मम्मन यादव धीरू सिंह अजय सिंह जिला मंत्री संतोष मिश्रा राजकेशर पाल धमेन्द्र मिश्रा डॉ० देवी प्रसाद सिंह श्रीमती अंशू कुशवाहा राजेश गुप्ता सुधांशु सिंह विकास शर्मा जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती रीता जायसवाल जिला कार्यालय मंत्री दीपक सिंह (मान्टो) सह मंत्री घनश्याम यादव जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह रोहन सिंह सुधाकर उपाध्याय सुरेन्द्र सिंघानिया रागिनी सिंह नरेंद्र उपाध्याय प्रमोद प्रजापति अमित पाठक सिद्वार्थ राय अवनीश यादव एवं मण्डल अध्यक्ष गण आदि उपस्थित रहे।

शारदा प्रवाह

शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी मे.

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने