अगर आप अपने व्यवसाय, दुकान, शोरूम, संसथान इत्यादि के लिए शारदा प्रवाह न्यूज पोर्टल पर विज्ञापन देना चाहते हैं तो संम्पर्क करें - 9651636343, shardapravah@gmail.com, सविता ऑफसेट, रोडवेज तिराहा, जौनपुर
शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार

जौनपुर। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर के ब्लड बैंक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गिरीश चंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘जन सेवा से देश सेवा’ के 25 वर्ष के सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य श्री बृजेश सिंह ‘प्रिंसु’ ने स्वस्थ लोगों से मानव जीवन बचाने के लिए स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया। वहीं, जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने कहा कि जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे मरीज को बचाने के लिए आवश्यक रक्त किसी दयालु इंसान के रक्तदान से ही उपलब्ध हो सकता है। उन्होंने रक्तदान को मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए लोगों को इसके लिए प्रेरित किया।
शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री गिरीश चंद्र यादव ने किया।
भारी संख्या में लोगों ने कराया पंजीकरण, किया रक्तदान
रक्तदान शिविर में लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें जांच के बाद लोगों ने रक्तदान किया। सभी योग्य रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।
इस अवसर पर पैथोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आशुतोष सिंह, सेवा संकल्प अभियान के सह-नोडल अधिकारी एवं सामुदायिक चिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ. अनुज सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ए.ए. जाफरी तथा सेवा संकल्प अभियान के नोडल अधिकारी एवं महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) आर.बी. कमल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विभिन्न संस्थाओं ने निभाई सहभागिता
शिविर में रोटरी क्लब जौनपुर, लायंस क्लब जौनपुर एवं इंडियन रेड क्रॉस जौनपुर सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र यादव एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए।
मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र यादव एवं विशिष्ट अतिथि श्री बृजेश सिंह ‘प्रिंसु’ मरीजों को फल वितरित कर सेवा एवं सहयोग का संदेश दिया गया।

शारदा प्रवाह न्यूज़ - जौनपुर, Jaunpur Hindi News
शारदा प्रवाह न्यूज़ Hindi News
Blood Donation
Jaunpur Medical College



