अंग्रेजी के 26 अक्षर याद, हिंदी के अक्षरों पर दाएं-बाएं झांकने लगते हैं लोग : डॉ. ब्रजेश यदुवंशी

अगर आप अपने व्यवसाय, दुकान, शोरूम, संसथान इत्यादि के लिए शारदा प्रवाह न्यूज पोर्टल पर विज्ञापन देना चाहते हैं तो संम्पर्क करें - 9651636343, shardapravah@gmail.com, सविता ऑफसेट, रोडवेज तिराहा, जौनपुर शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार


हिंदी दिवस पर संगोष्ठी-

जौनपुर। अंग्रेजी में कितने अक्षर होते हैं, यह सवाल पूछने पर अधिकांश लोग तुरंत 26 का जवाब दे देते हैं, लेकिन जब यही सवाल हिंदी के अक्षरों को लेकर किया जाता है तो लोग दाएं-बाएं झांकने लगते हैं। वर्तमान समय में हिंदी की यही स्थिति चिंता का विषय है। हिंदी को सशक्त बनाने के लिए नई पीढ़ी को आगे आना होगा।

यह विचार सिविल लाइन स्थित पवन प्लाजा होटल के सभागार में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय साहित्यकार एवं वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की नागरी लिपि परिषद के अध्यक्ष डॉ. ब्रजेश कुमार यदुवंशी ने व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि हिंदी के विकास और प्रचार-प्रसार में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। हिंदी के साथ एक-दो अन्य भारतीय भाषाओं का भी अध्ययन किया जाना चाहिए। इससे देश में भाषाई विविधता के प्रति सम्मान बढ़ेगा और राष्ट्रीय एकीकरण की भावना मजबूत होगी।

गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए प्रेम स्वरूप श्रीवास्तव ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के लिए हिंदी का सही ज्ञान होना आवश्यक है। हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्र की एकता का महत्वपूर्ण माध्यम है।

इससे पूर्व डॉ. ब्रजेश कुमार यदुवंशी के नेतृत्व में हिंदी के सम्मान में जागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों ने हिंदी के सम्मान में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर मुख्य चौराहों और विभिन्न प्रतिष्ठानों पर प्रदर्शन किया। तख्तियों पर 'हिंदी है हमारी शान, हिंदी से हिंदुस्तान', 'जन-जन की भाषा है हिंदी, भारत की आशा है हिंदी' तथा 'एकता की जान है हिंदी, भारत की पहचान है हिंदी' जैसे स्लोगन लिखे थे।

इस अवसर पर शिवम सिंह, चंदन सिंह गोपाल, मोहम्मद शरीफ अंसारी, डॉ. श्रीराम यादव, नीरज सिंह, शैलेंद्र सिंह, अजय कुमार, शनि गौतम, सूरज निषाद, अमर शिवांशु सिंह, गगन सिंह, विशाल मौर्य, राहुल प्रजापति, आनंद मोदनवाल, अशोक यादव, मोहम्मद फैयाज आदि मौजूद रहे। गोष्ठी का संचालन अनिल केशरी ने किया।

शारदा प्रवाह

शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी मे.

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने