जौनपुर - विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चित्रकला कार्यशाला में बच्चों ने बनाया चित्र


शारदा प्रवाह, जौनपुर |
संस्कार भारती जौनपुर द्वारा आज आयोजित हो रही चित्रकला कार्यशाला एवं नृत्य कार्यशाला में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक काशी प्रांत श्री कृष्ण मोहन जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में बच्चों को पर्यावरण संबंधित जानकारी से अवगत कराया और पर्यावरण बचाने के लिए बच्चों को प्रेरित किया और अमृता देवी के बारे में प्रेरक प्रसंग भी सुना कर उनका ज्ञान वर्धन किया। विश्व पर्यावरण दिवस पर चित्रकला कार्यशाला में बच्चों ने पर्यावरण हेतु पोस्टर बनाएं। अपनी कार्यकुशलता से चित्रों के माध्यम से पर्यावरण को बनाए रखने का संदेश दिया। चित्रकला के प्रशिक्षक रविकान्त जायसवाल (कलाविद) जो एक चित्रकला व कम्प्यूटर ग्राफिक के विशेषज्ञ है उनके द्वारा बच्चों को उचित तकनीकी ज्ञान देरहे है। रविकान्त जायसवाल जी बताया बताया कि इससे बच्चों के मस्तिष्क विकाश में सहयोग मिलता है। 

इस अवसर पर संस्कार भारती काशी प्रांत के प्रांतीय महामंत्री सुजीत कुमार भारती जौनपुर इकाई के अध्यक्ष डॉक्टर ज्योति दास, मंत्री अमित कुमार अंशु जी मंच पर उपस्थित रहे। संरक्ष्क रविन्द्र गुप्ता सम्मानित अतिथि गण में डॉक्टर गौरव, दुर्गा पूजा महासमिति के पूर्व अध्यक्ष श्री शशांक सिंह रानू, ऋषि श्रीवास्तव, राजकमल, राजेश किशोर, विष्णु गौड़, अजय गुप्ता, विष्णु सहाय बालकृष्ण साहू, जय सिंह अन्य गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉक्टर ज्योति दास ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

शारदा प्रवाह

शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी मे.

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने