जौनपुर : आस्था का तीर्थ माँ शारदा मैहर शक्तिपीठ में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व अन्य सम्मनित प्रतिनिधियों ने मत्था टेका।


शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी मे.

जौनपुर। आस्था की उद्गम तीर्थ माँ शारदा शक्तिपीठ मैहर मन्दिर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश-उपाध्यक्ष बृज बहादुर जी ने मत्था टेका। 

माँ शारदा के चरणों में उपाध्यक्ष जी के साथ लखनऊ से आये उत्तर-प्रदेश चीनी मिल फेडरेशन व पैक्स-पैड उत्तर प्रदेश सरकार के डायरेक्टर श्री मनीष साहनी जी व उन्नाव-लखनऊ क्षेत्र से विधान परिषद् सद्स्य श्री राम चंद्र प्रधान जी, लखनऊ अलीगंज क्षेत्र से पार्षद श्री पृथ्वी गुप्ता जी, बक्शी का तालाब क्षेत्र से नगर-पंचायत अध्यक्ष, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रयागराज विश्वविद्यालय श्री उत्पल राय जी ने आसीस प्राप्त किया। आगमन पर मन्दिर संचालक ट्रस्ट के सदस्यों ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बृज बहादुर जी व सभी आगन्तुकों का भव्य स्वागत किया। 
कार्यक्रम के समय ट्रस्ट परिवार के सदस्य विजय जायसवाल, सुशील जायसवाल, विनीत जायसवाल व मित्रगण-सुभेक्षू श्री सर्विजय सिंह, शाशांक जायसवाल, अमित सिंह डब्बू, रणन्जय सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे। श्री बृज बहादुर जी के साथ सभी ने मन्दिर प्रांगण की भव्यता व समाजिक कार्य प्रबंधों की घोर सराहना किया। ट्रस्ट परिवार के प्रति अपना आभार प्रकट किया। मंदिर ट्रस्टी ;कलाविद रविकान्त जायसवाल एवं रोहित जायसवाल ने ट्रस्ट परिवार की तरफ से सभी आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। दर्शन उपरान्त प्रदेश-उपाध्यक्ष व अन्य का काफिला लखनउ के प्रस्थान कर गयाी। 

शारदा प्रवाह

शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी मे.

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने