इनर व्हील क्लब जौनपुर ने किया शिक्षिकाओं को सम्मानित

जौनपुर। इनर व्हील क्लब जौनपुर ने सितम्बर माह में  शिक्षिकाओं को किया सम्मानित। सितम्बर माह में शिक्षक दिवस एवं विश्व साक्षरता दिवस को मनाया जाता है। इस लिए इस अवसर पर निर्माता पुरस्कार 2023 रूप में 11 शिक्षकों को प्रमाण पत्र व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इनर व्हील भारत-इंडिया साक्षरता मिशन के माध्यम से एस.एच.आई.के.एस.एच.ए, कार्यक्रम राष्ट्र निर्माता के माध्यम से उत्कृष्ट शिक्षकों को चयन किया गया है। इनर व्हील के द्वारा पुरस्कृत शिक्षिकाओं के नाम डॉ माधुरी सिंह, डॉ पूनम मिश्रा, डॉ मंजू पूनम सिंह, सुनीता सिंह, शोभा सिंह अंजना सिंह, दीपमाला जायसवाल, नारायणी श्रीवास्तव, आरती शुक्ला, वंदना उपाध्याय क्रमशः इस प्रकार हैं। 

संस्था अध्यक्ष सरोज सिंह ने कहा प्राइमरी एवं उच्च वर्ग विद्यालयों के शिक्षकों को उनके योगदान के लिए सम्मानित कर हम सभी गौरवान्वित हैं। शिक्षक हमें बिना किसी स्वार्थ के सफलता का रास्ता दिखाते हैं। शिक्षक हमारे भविष्य के मजबूत मार्गदर्शक है इसलिए शिक्षकों का सम्मान देना चाहिए। इनरव्हील आंतरराष्ट्रीय महिला संस्था ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में आई.आई.एल.एम द्वारा यह प्रयास करने की योजना बनाई है। विभिन्न सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षकों के पुरस्कार डिस्ट्रिक्ट-क्लब स्तर पर दिया जाना है। 

इस अवसर पर संस्था सचिव सोभा सिंह ने कहा कि शिक्षक हमारे समाज के लिए महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक है जो विद्यार्थी को शिष्टाचार के साथ-साथ सफलता का मार्ग भी दिखाते। इस अवसर पर क्लब महिला मेम्बर मीना सिंह, रानी मिश्रा, अर्चना उपाध्याय, रश्मि सिंह, रंजना उपाध्याय, सोमा सिंह, मीना सिंह, ममता मिश्रा, अनविता सिंह आदि उपस्थित रहे।

शारदा प्रवाह

शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी मे.

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने