जौनपुर। शीतला चौकियां धाम में 15 नवंबर को भव्य देव दीपावली का आयोजन होगा। मां का दरबार व सरोवर 51 हज़ार दीपो व झालरो से जगमग होगा। भिन्न-भिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। जिसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। एक दिन पूर्व 14 नवंबर को कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का भी आगमन होगा। मां शीतला का दर्शन करेंगे।शुक्रवार शाम प्रशासन के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यव्स्था, पार्किंग आदि विषयों पर चर्चा कर कार्य विधि को अंतिम रूप दिया गया। मां श्री शीतला धाम कुण्ड कार्य समिति ट्रस्ट के तत्वाधान में प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी भव्य देव दीपावली का अयोजन किया गया है। कार्यसमिति के अध्यक्ष विनय त्रिपाठी महंत चौकियां धाम ने बताया कि 14 नवंबर को अनिरूद्धाचार्य जी का आगमन होगा। मां शीतला का दर्शन पूजन कर प्रस्थान करेंगे। 15 नवंबर को देव दिपावली के दिन गोरखपुर सांसद व भोजपुरी फिल्म अभिनेता रवि किशन का आगमन होगा। इस अवसर संयोजक सतीश कृष्ण तिवारी अध्यक्ष विनय त्रिपाठी, एसपी सिटी अरविंद वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह, कोषाध्यक्ष संजय माली, उपाध्यक्ष अनिल सोनकर, महामंत्री जय बिंद,पवन उपाध्याय, सुमित त्रिपाठी, संतोष सोनकर सुरेंद माली,शीतला चौकियां चौकी प्रभारी निखिलेश तिवारी सहयोगी पुलिस समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
शारदा प्रवाह न्यूज़ - जौनपुर, Jaunpur Hindi News
Aniruddhacharya ji maharaj
dev diwali
Jaunpur
ravikishan
