जौनपुर : तीज का त्योहार बना प्रकृति, प्रेम और भक्ति का संगम — लायन्स क्लब जौनपुर

अगर आप अपने व्यवसाय, दुकान, शोरूम, संसथान इत्यादि के लिए शारदा प्रवाह न्यूज पोर्टल पर विज्ञापन देना चाहते हैं तो संम्पर्क करें - 9651636343, shardapravah@gmail.com, सविता ऑफसेट, रोडवेज तिराहा, जौनपुर


जौनपुर । लायन्स क्लब जौनपुर मेन द्वारा वृंदावन गार्डन में हरियाली तीज उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पारंपरिक परिधानों और उल्लास के साथ तीज का पर्व मनाया। यह आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम रहा, बल्कि इसमें पर्यावरण संरक्षण, संस्कृति और आपसी सौहार्द का भी संदेश दिया गया।

क्लब की प्रथम महिला जूली गुप्ता ने सभी महिलाओं का हल्दी-कुमकुम और गजरे से स्वागत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उपस्थित महिलाओं को चूड़ियां, मेहंदी, बिंदी और उपहार भी भेंट किए गए। सभी महिलाएं हरियाली के प्रतीक हरे रंग के परिधान में सजी थीं, जिससे वातावरण और भी मनोहारी हो गया।

कार्यक्रम में महिलाओं ने झूला झूलकर, आकर्षक मेंहदी लगाकर तथा लोकगीतों और लोकनृत्य के माध्यम से तीज का उल्लास मनाया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में जान डाल दी।

पूर्व अध्यक्ष सोना बैंकर ने इस पर्व को महिलाओं के सशक्तिकरण और आपसी मेलजोल का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा, "तीज सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि महिलाओं के श्रृंगार, नृत्य और हर्षोल्लास का पर्व है।"

जूली गुप्ता ने अपने वक्तव्य में कहा, "सावन में हरियाली के साथ प्रकृति मुस्कुराती है। यह पर्व प्रकृति और मानव के बीच प्रेमपूर्ण संबंध का प्रतीक है।"

गायत्री साहू ने हरियाली तीज के धार्मिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह व्रत शीघ्र विवाह और सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए अत्यंत फलदायक माना जाता है।

कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए संयोजक पूजा चौरसिया ने सभी का आभार जताया।

इस अवसर पर पूर्व संस्थाध्यक्ष सीए राजेश राज गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया।
उत्सव में पूजा त्रिपाठी, ज्योति कपूर, गीता गुप्ता, कविता वर्मा, रविन्द्र कौर, हेमा श्रीवास्तव, शैल मौर्य, प्रीति गुप्ता, पुष्पा श्रीवास्तव, रविन्दर कालरा, सुधारानी, ज्योति मौर्य, डॉ. प्रकाशनी अग्रहरी, आरूषि मौर्य सहित कई गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

हरियाली तीज का यह आयोजन महिलाओं के लिए यादगार अनुभव बन गया, जिसमें प्रकृति, प्रेम और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

 शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार

शारदा प्रवाह

शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी मे.

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने