प्रो. अजय कुमार दुबे नेपाल में अंतरराष्ट्रीय ज्ञान गौरव सम्मान से विभूषित

अगर आप अपने व्यवसाय, दुकान, शोरूम, संसथान इत्यादि के लिए शारदा प्रवाह न्यूज पोर्टल पर विज्ञापन देना चाहते हैं तो संम्पर्क करें - 9651636343, shardapravah@gmail.com, सविता ऑफसेट, रोडवेज तिराहा, जौनपुर


लुम्बिनी विश्वविद्यालय नेपाल में प्रो. अजय कुमार दुबे को मिला ‘अंतरराष्ट्रीय ज्ञान गौरव सम्मान’

जौनपुर। लुम्बिनी बौद्ध विश्वविद्यालय, लुम्बिनी (नेपाल) में 15 एवं 16 जून 2026 को आयोजित द्विदिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी "शिक्षा, साहित्य, समाज और संस्कृति का वैश्विक विमर्श : चुनौतियाँ, अवसर एवं संभावनाएँ" के अवसर पर टी. डी. कॉलेज, जौनपुर के शिक्षक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर डॉ. अजय कुमार दुबे को प्रतिष्ठित ‘अंतरराष्ट्रीय ज्ञान गौरव सम्मान’ से अलंकृत किया गया।

यह सम्मान उन्हें अध्यापन कार्य तथा उससे संबंधित शैक्षिक एवं प्रशासनिक दायित्वों के निष्ठापूर्ण एवं उत्कृष्ट निर्वहन के साथ-साथ शिक्षा जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

नेवढ़िया क्षेत्र के रिकेबीपुर निवासी प्रो. दुबे ने अपनी प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा टी. डी. कॉलेज, जौनपुर से ही प्राप्त की। एम.एड. अध्ययनरत रहते हुए उन्होंने वर्ष 1997 में यूजीसी द्वारा आयोजित नेट (जेआरएफ) परीक्षा उत्तीर्ण की तथा वर्ष 1998 से टी. डी. कॉलेज, जौनपुर के शिक्षक शिक्षा विभाग में प्रोफेसर पद पर कार्यरत हैं।

प्रो. दुबे ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में सदस्य कार्य परिषद, शिक्षा संकाय के डीन, विद्या परिषद सदस्य, अध्ययन परिषद सदस्य, परीक्षा समिति सदस्य, प्रवेश समिति सदस्य, मेडल एडवाइजरी कमेटी सदस्य तथा एम.एड. प्रवेश समिति समन्वयक सहित अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। वर्तमान में वे महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘मंथन’ के मुख्य संपादक के रूप में भी सेवाएँ दे रहे हैं।

शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियाँ अत्यंत उल्लेखनीय हैं। देश-विदेश में उनके सैकड़ों शोध-पत्र प्रकाशित हो चुके हैं तथा अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में वे व्याख्यान एवं शोध-पत्र प्रस्तुत कर चुके हैं। उनके द्वारा 12 पुस्तकों का लेखन एवं संपादन किया गया है। वे विभिन्न शोध पत्रिकाओं के संपादक भी हैं तथा उनके निर्देशन में शिक्षा संकाय के 16 शोधार्थी पीएच.डी. उपाधि प्राप्त कर चुके हैं।

प्रो. दुबे वर्तमान में रोवर्स-रेंजर्स के जिला कमिश्नर का दायित्व भी निभा रहे हैं। इसके अतिरिक्त वे जनपद की विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षिक संस्थाओं से सक्रिय रूप से जुड़े हैं। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में जिला प्रमुख एवं प्रांत उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों का भी दायित्व निभा चुके हैं।

प्रो. दुबे को प्राप्त यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत शैक्षिक अवदान का सम्मान है, बल्कि जौनपुर जनपद तथा टी. डी. कॉलेज के लिए भी गौरव का विषय है।



 शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार

शारदा प्रवाह

शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी मे.

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने