JAUNPUR: 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का भव्य समापन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा की चमक



जौनपुर।
संस्कार भारती जौनपुर द्वारा आयोजित 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का समापन समारोह नगर स्थित होली चाइल्ड एकेडमी में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यशाला में बच्चों को चित्रकला, कथक, लोकगीत, नाट्य कला एवं कंटेम्प्रेरी डांस का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। समापन अवसर पर प्रशिक्षुओं ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं कलात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं नटराज प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. अशोक सिंह रघुवंशी, संरक्षक रविन्द्र नाथ, काशी प्रांत महामंत्री सुजीत, कार्यकारिणी सदस्य ऋषि श्रीवास्तव, संस्था अध्यक्ष डॉ. ज्योति दास एवं महामंत्री अमित अंशु ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया।

चित्रकला प्रशिक्षक रविकांत जायसवाल एवं नवीन विश्वकर्मा के निर्देशन में तैयार चित्रों और क्राफ्ट की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। 

लोकगीत, कथक, नाट्य एवं कंटेम्प्रेरी डांस की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पर्यावरण संरक्षण पर आधारित नाटक तथा रोमा अधिकारी द्वारा कथक प्रशिक्षण- द्रौपदी चीरहरण प्रसंग की प्रस्तुति को विशेष सराहना मिली। लोकगीत प्रशिक्षक श्रीमती ज्योति सिन्हा, कंटेम्प्रेरी डांस के प्रशिक्षक श्याम राव, नाट्य प्रशिक्षण के प्रशिक्षक अवधेश श्रीवास्तव का प्रभावशाली मंचन प्रस्तुत किया। प्रस्तुतियों में तबले पर अवधेश यादव एवं हारमोनियम पर शिवा जी ने अपनी उत्कृष्ट संगत से कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली बनाया।

मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (भू एवं राजस्व) अजय अम्बष्ट ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की रचनात्मकता, सांस्कृतिक चेतना एवं व्यक्तित्व विकास को नई दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने संस्कार भारती के प्रयासों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. अशोक सिंह रघुवंशी ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है तथा संस्कार भारती भारतीय कला, संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव, डॉ. क्षितिज शर्मा एवं डॉ. आलोक यादव ने संस्कार भारती द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली ग्रीष्मकालीन कार्यशाला की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करते हैं तथा समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण करते हैं।

समापन अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए तथा पर्यावरण विषयक पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। सभी प्रशिक्षकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आलोक रंजन सिन्हा एवं मयंक नारायण ने किया। अंत में संस्था के महामंत्री अमित अंशु ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. गोपाल मिश्र (सदस्य, संगीत नाटक अकादमी),  श्री मनीष गुप्ता,  श्रीमती  नीलम सिंह, श्री प्रदीप सिंह, श्री जितेन्द्र यादव, डॉ. ब्रम्हेश शुक्ला, श्री सत्येन्द्र अग्रहरि, बालकृष्ण साहू, अरुण केशरी, राजकमल, डॉ. सूरज जायसवाल, राजेश अग्रहरि, डॉ. बृजेश कन्नौजिया, आशीष साहू, अतुल सिंह, ज्योति मिथिलेश श्रीवास्तव, सोनम अग्रहरि, ज्योति ऋषि श्रीवास्तव, संतोष अग्रहरि, मनीष श्रीवास्तव, विष्णु गौड़, रोहित रेमो, राज केशरी, योगेंद्र प्रताप सिंह, गणतंत्र श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता, राजेश किशोर, अजय गुप्ता, दीपक श्रीवास्तव, नरेंद्र पाठक एवं सुषमा गुप्ता, आशीष जायसवाल सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ।

शारदा प्रवाह

शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी मे.

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने