अगर आप अपने व्यवसाय, दुकान, शोरूम, संसथान इत्यादि के लिए शारदा प्रवाह न्यूज पोर्टल पर विज्ञापन देना चाहते हैं तो संम्पर्क करें - 9651636343, shardapravah@gmail.com, सविता ऑफसेट, रोडवेज तिराहा, जौनपुर
.png)
जौनपुर नगर के रूहट्टा स्थित दिव्यांग विद्यालय में नोएडा की संस्था फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन द्वारा “एक सम्मान मां के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों की माताओं को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के नेत्र बाधित छात्र आकाश विशाल आदर्श ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया। मुख्य अतिथि प्रयागराज से आए डॉ. त्रिभुवन सिंह ने कहा कि यह सम्मान दिव्यांग बच्चों की माताओं के त्याग, समर्पण और ममता को समर्पित है। उन्होंने कहा कि विशेष बच्चों की परवरिश में माताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है और उनके अथक प्रयासों को समाज द्वारा सम्मान मिलना चाहिए।
फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन के निदेशक डॉ. महिपाल सिंह ने कार्यक्रम के दौरान बच्चों की माताओं को स्वास्थ्य एवं देखभाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बच्चों की थेरेपी का प्रदर्शन करते हुए बताया कि घर पर किस प्रकार नियमित देखभाल और थेरेपी के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मां दुनिया की सबसे बड़ी योद्धा होती है, जो हर परिस्थिति में अपने बच्चों की सुरक्षा और विकास के लिए संघर्ष करती है।
संस्था द्वारा पूर्व में भी विद्यालय में सहयोगात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। बच्चों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए फाउंडेशन ने राजेश स्नेह ट्रस्ट ऑफ एजुकेशन को कूलर, पंखे, वॉकर, नेत्र बाधित बच्चों के लिए छड़ी, व्हील चेयर, ढोलक, पजल गेम एवं इलेक्ट्रॉनिक किताबें भेंट की थीं। संस्था ने भविष्य में भी हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में फाउंडेशन के दिव्यांग बच्चों द्वारा तैयार ऑर्गेनिक हैंडवॉश भी प्रस्तुत किया गया, जिसके माध्यम से आत्मनिर्भरता का संदेश दिया गया। वहीं फाउंडेशन के सदस्यों ने दिव्यांग बच्चों को अपने हाथों से भोजन भी कराया।
राजेश स्नेह ट्रस्ट ऑफ एजुकेशन के प्रबंधक डॉ. राजेश कुमार एवं उपाध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्ता ने अतिथियों और उपस्थित जनों का स्वागत किया। विशेष शिक्षिका हेमू वर्मा ने आभार व्यक्त किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन मां फाउंडेशन के अध्यक्ष दीपक सिंह ने किया।
इस अवसर पर सचिव किरण, डॉ. ए.के. सिंह, माधुरी सिंह, अगम यादव, राहुल सिंह, संगीत शिक्षक राहुल पाठक, सविता पाठक, शरद साहू सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार