सेवा भारती के किशोरी विकास प्रशिक्षण वर्ग का सफल समापन

अगर आप अपने व्यवसाय, दुकान, शोरूम, संसथान इत्यादि के लिए शारदा प्रवाह न्यूज पोर्टल पर विज्ञापन देना चाहते हैं तो संम्पर्क करें - 9651636343, shardapravah@gmail.com, सविता ऑफसेट, रोडवेज तिराहा, जौनपुर


जौनपुर। सेवा भारती समिति काशी प्रांत के तत्वावधान में आयोजित ‘किशोरी विकास प्रशिक्षण वर्ग’ का मंगलवार देर शाम दीक्षांत समारोह के साथ भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम में किशोरियों के सर्वांगीण विकास, संस्कार, स्वावलंबन और सशक्तिकरण का प्रेरणादायी संगम देखने को मिला।

समापन अवसर पर सेवा भारती जौनपुर के विभाग अध्यक्ष डॉ. तेज सिंह, जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता, विशिष्ट अतिथि विनीत सेठ एवं सूर्य प्रकाश सिंह ‘मुन्ना’, क्षेत्र संयोजिका शारदा जी, वर्गाधिकारी डॉ. वंदना सरकार, प्रांत मंत्री डॉ. संध्या सिंह, वर्ग कार्यवाहिका नीतू सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता रश्मि सिंह, जिला महामंत्री देवेश गुप्ता, विभाग प्रतिनिधि रोहित मिश्र, जिला सेवा प्रमुख राजीव सिंह सहित अन्य अतिथियों ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली किशोरियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान किशोरियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और समाजसेवा के प्रति उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।


समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता एवं सेवा भारती के प्रांत उपाध्यक्ष गुलाबचंद श्रीवास्तव ने कहा कि किशोरियां समाज की मजबूत आधारशिला हैं। उन्हें आत्मनिर्भर, संस्कारित और सशक्त बनाना राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से किशोरियों को भारतीय संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ने के साथ-साथ जीवनोपयोगी कौशलों का प्रशिक्षण देकर स्वावलंबन की दिशा में प्रेरित किया गया है। प्रशिक्षण वर्ग के दौरान प्रतिभागियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता, गृह प्रबंधन, स्वरोजगार आधारित कौशल तथा आत्मरक्षा के विभिन्न पहलुओं का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक दायित्वों को समझने के लिए विशेष सत्र भी आयोजित किए गए। प्रशिक्षण का उद्देश्य किशोरियों को मानसिक, शारीरिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाना था, ताकि वे जीवन की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकें।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवा भारती के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्थानीय प्रबुद्धजनों एवं मातृशक्ति का विशेष योगदान रहा। उपस्थित वक्ताओं ने सेवा भारती के इस प्रयास की सराहना करते हुए समाज में ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की निरंतरता बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष सुजीत अग्रहरि, प्रचार प्रमुख सुधीर सिंह, नारायण चौरसिया, ब्रह्मेश शुक्ल, प्रदीप सिंह ‘रिंकू’, विवेक सिंह, दिलीप सिंह, रजनीश शर्मा, ओमित साहू, डॉ. माधुरी सिंह, बिमला सिंह, नयनतारा, स्वप्निल सिंह, किरण सिंह, सुचिता, मीना यादव, सुषमा श्रीवास्तव, प्रीति गुप्ता, अर्चना सिंह, दीपक सिंह, डॉ. मनीष गुप्ता, ओम प्रकाश मौर्य, राजेश कुमार, अजय कुमार उपाध्याय, संदीप विश्वकर्मा, गौरव सिंह, रवि शंकर यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


 शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार

शारदा प्रवाह

शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी मे.

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने