लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर दो स्मृति द्वारों का लोकार्पण

अगर आप अपने व्यवसाय, दुकान, शोरूम, संसथान इत्यादि के लिए शारदा प्रवाह न्यूज पोर्टल पर विज्ञापन देना चाहते हैं तो संम्पर्क करें - 9651636343, shardapravah@gmail.com, सविता ऑफसेट, रोडवेज तिराहा, जौनपुर

बदलापुर, जौनपुर। लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती के अवसर पर उनकी स्मृति में विधायक रमेश चंद्र मिश्र की विधायक निधि से राष्ट्रीय राजमार्ग-731 के किनारे मरगूपुर, बदलापुर में निर्मित ‘लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर स्मृति द्वार’ तथा ‘लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल स्मृति द्वार’ का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को भारतीय संस्कृति, लोककल्याणकारी शासन और सनातन मूल्यों की अमर प्रतीक बताते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि महारानी अहिल्याबाई केवल एक कुशल शासक ही नहीं थीं, बल्कि नारी शक्ति, करुणा, न्यायप्रियता और धर्मपरायणता की अद्वितीय प्रतिमूर्ति थीं।

वक्ताओं ने कहा कि अपने शासनकाल में अहिल्याबाई होल्कर ने जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देशभर में मंदिरों, घाटों, धर्मशालाओं और तीर्थस्थलों का निर्माण एवं पुनर्निर्माण कराया। काशी से लेकर सोमनाथ तक उनके योगदान आज भी भारतीय संस्कृति और सनातन चेतना की गौरवशाली विरासत के रूप में विद्यमान हैं।

उन्होंने कहा कि महारानी अहिल्याबाई का जीवन त्याग, सेवा, धर्म और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण है। उनका व्यक्तित्व आज भी सुशासन, सामाजिक समरसता और महिला सशक्तिकरण के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंचायत मंच गोकरण पटेल, डॉ. विकास पाल, उमाशंकर पाल, पवन पाल, राजनारायण पटेल, उदयभान पटेल, जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, अजय सिंह, राजकेशर पाल, धर्मेंद्र मिश्र, आमोद सिंह
, अंशु मौर्य, राखी सिंह, पुष्पा निषाद, रागिनी सिंह, प्रदीप पटेल, मृगेंद्र सिंह ‘शिवबाबा’, शनि शुक्ला, सिद्धार्थ सिंह, अमित चौहान, सिकंदर मौर्य सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


 शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार

शारदा प्रवाह

शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी मे.

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने