अगर आप अपने व्यवसाय, दुकान, शोरूम, संसथान इत्यादि के लिए शारदा प्रवाह न्यूज पोर्टल पर विज्ञापन देना चाहते हैं तो संम्पर्क करें - 9651636343, shardapravah@gmail.com, सविता ऑफसेट, रोडवेज तिराहा, जौनपुर
फोटो : रोटरी क्लब जौनपुर / संवाददाता
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कृष्णा हार्ट केयर ब्लड बैंक, जौनपुर में आयोजित रोटरी क्लब जौनपुर के रक्तदान शिविर में रक्तदान करते क्लब सदस्य एवं स्वैच्छिक रक्तदाता।
जौनपुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश की आन, बान और शान की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से रोटरी क्लब जौनपुर द्वारा कृष्णा हार्ट केयर ब्लड बैंक, जौनपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रोटरी क्लब के सदस्यों एवं अन्य स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कुल 28 यूनिट रक्तदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ रोटेरियन श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि "रक्तदान महादान है और किसी जरूरतमंद को जीवनदान देने से बड़ा कोई मानव धर्म नहीं है। कारगिल विजय दिवस पर किया गया रक्तदान हमारे वीर सैनिकों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।"
शिविर के दौरान रक्तदाताओं का चिकित्सकीय परीक्षण करने के उपरांत सुरक्षित एवं मानक प्रक्रियाओं के अनुसार रक्त संग्रह किया गया। युवाओं के साथ-साथ रोटरी क्लब के सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान कर सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय दिया। रोटरी क्लब जौनपुर के पदाधिकारियों ने सभी 28 रक्तदाताओं के सेवा भाव की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया तथा समाज के स्वस्थ नागरिकों एवं युवाओं से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष शिवांशु श्रीवास्तव, कार्यक्रम संयोजक डॉ. रॉबिन सिंह, रविकांत जायसवाल, कृष्ण कुमार मिश्र, जैनुअल आबेदीन, श्याम वर्मा, कपिल गुप्ता एवं सैयद शम्स अब्बास सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने कारगिल के अमर शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्र सेवा एवं मानव सेवा के कार्यों में सदैव सक्रिय रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में क्लब सचिव संदीप सेठ ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों, सहयोगियों एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए रक्तदान जैसे मानवीय कार्यों में निरंतर सहभागिता का आह्वान किया।
शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार
