डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संस्मरण पखवाड़ा में कार्यकर्ता सम्मेलन, राष्ट्रवाद के विचारों को बताया प्रेरणास्रोत

अगर आप अपने व्यवसाय, दुकान, शोरूम, संसथान इत्यादि के लिए शारदा प्रवाह न्यूज पोर्टल पर विज्ञापन देना चाहते हैं तो संम्पर्क करें - 9651636343, shardapravah@gmail.com, सविता ऑफसेट, रोडवेज तिराहा, जौनपुर


जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत मंगलवार को भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री संचिता सिंह चौहान ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा और अखंड भारत के संकल्प को समर्पित था। उनका नारा "एक देश में दो निशान, दो प्रधान और दो विधान नहीं चलेंगे" केवल एक उद्घोष नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति उनके अटूट संकल्प का प्रतीक था। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटना डॉ. मुखर्जी के बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि है।

विशिष्ट अतिथि हरिश्चंद्र सिंह ने कहा कि नेहरू-लियाकत समझौते से असहमति के कारण डॉ. मुखर्जी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया और वर्ष 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना कर राष्ट्रवादी विचारधारा को नई दिशा दी। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में लागू परमिट व्यवस्था का विरोध करते हुए देश की एकता के लिए आजीवन संघर्ष किया।

विशिष्ट अतिथि सुशील उपाध्याय ने कहा कि डॉ. मुखर्जी महान शिक्षाविद होने के साथ दूरदर्शी प्रशासक भी थे। मात्र 33 वर्ष की आयु में वे कलकत्ता विश्वविद्यालय के सबसे युवा कुलपति बने। स्वतंत्र भारत के प्रथम उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री के रूप में उन्होंने चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स, सिंदरी उर्वरक कारखाना और दामोदर घाटी निगम जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की मजबूत नींव रखी।

जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि 23 जून 1953 को श्रीनगर की जेल में रहस्यमय परिस्थितियों में डॉ. मुखर्जी का निधन हो गया, लेकिन उनका बलिदान व्यर्थ नहीं गया। उनके संघर्षों के परिणामस्वरूप कश्मीर की परमिट व्यवस्था समाप्त हुई और उनके विचार आज भी "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" की भावना को सशक्त करते हैं।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अजय सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, विनय सिंह, अजय सरोज, अमित श्रीवास्तव, अंशु कुशवाहा, सुनील यादव, श्याम बाबू यादव, पंकज मिश्रा, परविंदर चौहान, पुष्पा निषाद, नीरज मौर्य, राज पटेल, जिला मंत्री राजकेशर पाल, धर्मेंद्र मिश्रा, डॉ. देवी प्रसाद सिंह, राजेश गुप्ता, सुधांशु सिंह, विकास शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती रीता जायसवाल, दीपक सिंह, घनश्याम यादव, जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह, अमरनाथ पांडेय, रोहन सिंह, अमित पाठक, दिग्विजय सिंह, सिद्धार्थ राय, अवनीश यादव, नरेंद्र उपाध्याय, अनिल गुप्ता, रागिनी सिंह, अर्चना शुक्ला, अंजना सिंह, ओ.पी. सिंह, मनीष श्रीवास्तव, ब्रह्मेश शुक्ला, रमेश यादव, सुनील सिंह, यादवेंद्र मिश्र, सुरेंद्र मिश्र, निखिल सोनकर सहित मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं जिले के अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


 शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार

शारदा प्रवाह

शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी मे.

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने