यशवंत साहू बने नगर युवा अध्यक्ष, चंदन जायसवाल को मिली युवा महामंत्री की जिम्मेदारी

अगर आप अपने व्यवसाय, दुकान, शोरूम, संसथान इत्यादि के लिए शारदा प्रवाह न्यूज पोर्टल पर विज्ञापन देना चाहते हैं तो संम्पर्क करें - 9651636343, shardapravah@gmail.com, सविता ऑफसेट, रोडवेज तिराहा, जौनपुर

जौनपुर। नगर उद्योग व्यापार मंडल की आवश्यक बैठक शहर के मध्य स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से युवा नेतृत्व को जिम्मेदारी सौंपते हुए सभासद प्रतिनिधि यशवंत साहू को नगर युवा अध्यक्ष तथा प्रतिष्ठित व्यवसायी चंदन जायसवाल को नगर युवा महामंत्री मनोनीत किए जाने की घोषणा की गई।

मुख्य अतिथि एवं जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि नई युवा टीम संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाएगी तथा उनके समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी, प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर एवं युवा प्रदेश कोषाध्यक्ष संतोष अग्रहरि ने भी दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए शीघ्र ही युवा नगर कार्यकारिणी के गठन की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि नई टीम व्यापार मंडल को और अधिक सशक्त बनाने के साथ व्यापारी हित के प्रत्येक आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

स्वीकृति भाषण में नवनियुक्त नगर युवा अध्यक्ष यशवंत साहू ने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं युवा महामंत्री चंदन जायसवाल के सहयोग से व्यापारियों की प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

बैठक को पूर्व प्रदेश पदाधिकारी आशीष गुप्ता, जिला संरक्षक राजदेव यादव, अशोक बैंकर, छब्बूलाल सोनकर एवं नरेंद्र जायसवाल ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री रामकुमार साहू, जिला उपाध्यक्ष विमल भोजवाल, नगर महामंत्री मुन्नालाल अग्रहरि, नगर कोषाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा, रोशी सोनकर बॉबी, रवि श्रीवास्तव, अरशद कुरैशी, संजीव यादव, अमर जौहरी, हरेराम केसरवानी, प्रदीप साहू, सतीश अग्रहरि, शिवम बरनवाल, संतोष साहू, राजकुमार सेठ, संजय केडिया, डी.के. अग्रवाल, मधुसूदन बैंकर, विजय अग्रहरि, राकेश जायसवाल, शाहिद मंसूरी, गुलजारीलाल गुप्ता, नीरज शाह, दीपक जावा, अजय देवा, हफिज़ शाह, रत्नेश सिंह, बंटी जायसवाल, राहुल साहू, अभिषेक सेठ, धर्मेंद्र गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, शुभम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष साहू ने किया, जबकि अंत में नवनियुक्त नगर युवा महामंत्री चंदन जायसवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।



 शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार

शारदा प्रवाह

शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी मे.

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने