जौनपुर मेडिकल कॉलेज : सफल ब्रेस्ट फाइब्रोएडेनोमा सर्जरी - चिकित्सीय क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि

अगर आप अपने व्यवसाय, दुकान, शोरूम, संसथान इत्यादि के लिए शारदा प्रवाह न्यूज पोर्टल पर विज्ञापन देना चाहते हैं तो संम्पर्क करें - 9651636343, shardapravah@gmail.com, सविता ऑफसेट, रोडवेज तिराहा, जौनपुर

जौनपुर। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर में जनरल सर्जरी विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 17 वर्षीय युवती के स्तन में विकसित लगभग 800 ग्राम वजनी फाइब्रोएडेनोमा का सफल ऑपरेशन कर उसे नई जिंदगी दी।

महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) आर.बी. कमल के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक तथा जनरल सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. ए.ए. जाफरी के नेतृत्व में यह जटिल शल्यक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। ऑपरेशन टीम में डॉ. नाजिया, डॉ. धनंजय सिंह, डॉ. अली हैदर, नर्सिंग अधिकारी मीना तथा सहायक कर्मचारी अभिषेक एवं विशाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जानकारी के अनुसार, शाहगंज क्षेत्र के चकवा निवासी 17 वर्षीय युवती को 1 जुलाई 2026 को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने तत्काल आवश्यक जांच एवं चिकित्सकीय मूल्यांकन किया, जिसके बाद शल्यक्रिया का निर्णय लिया गया।

2 जुलाई 2026 को विशेषज्ञ सर्जनों की टीम ने सफल ऑपरेशन करते हुए मरीज के स्तन से लगभग 800 ग्राम वजनी फाइब्रोएडेनोमा को सुरक्षित रूप से निकाल दिया। शल्यक्रिया पूरी तरह सफल रही। वर्तमान में मरीज की स्थिति स्थिर एवं संतोषजनक है तथा चिकित्सकों की सतत निगरानी में उसके स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है।

इस जटिल ऑपरेशन के दौरान एनेस्थीसिया प्रदान करने में डॉ. आदर्श कुमार यादव का विशेष योगदान रहा, जिससे शल्यक्रिया सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सकी।

सफल ऑपरेशन के उपरांत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) आर.बी. कमल ने जनरल सर्जरी विभाग, एनेस्थीसिया विभाग, नर्सिंग स्टाफ तथा ऑपरेशन थिएटर से जुड़े सभी सहयोगी कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके समर्पण और टीमवर्क की सराहना की। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज जौनपुर में गुणवत्तापूर्ण, विशेषज्ञ एवं आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना संस्थान की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी मरीजों को सुरक्षित, समयबद्ध एवं बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए महाविद्यालय प्रशासन आवश्यक संसाधनों एवं व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं सशक्त बनाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध रहेगा।

 शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार

शारदा प्रवाह

शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी मे.

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने