गीतांजलि परिवार की बैठक में 50वें शक्ति पूजन पर्व की तैयारियों पर मंथन

अगर आप अपने व्यवसाय, दुकान, शोरूम, संसथान इत्यादि के लिए शारदा प्रवाह न्यूज पोर्टल पर विज्ञापन देना चाहते हैं तो संम्पर्क करें - 9651636343, shardapravah@gmail.com, सविता ऑफसेट, रोडवेज तिराहा, जौनपुर शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार

स्वर्ण जयंती वर्ष में शारदीय नवरात्र महोत्सव को विशेष स्वरूप देने की तैयारी, तीन नए सदस्यों का हुआ स्वागत


जौनपुर। रचनात्मक एवं सामाजिक परिवार गीतांजलि, जौनपुर के स्वर्ण जयंती वर्ष के अंतर्गत आयोजित होने वाले 50वें शक्ति पूजन पर्व की तैयारियों को लेकर बाबा श्री जागेश्वर नाथ मंदिर स्थित गीतांजलि पूजा मंडप में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के सदस्य संतोष कुमार अग्रहरी ने की।

बैठक में आगामी शारदीय नवरात्र महोत्सव को लेकर पूजा मंडप, शोभायात्रा, विद्युत सजावट सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सदस्यों ने अपने-अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत किए। संस्था द्वारा इस वर्ष स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले 50वें शक्ति पूजन पर्व को विशेष एवं यादगार स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है। इसे लेकर सदस्यों के बीच विस्तृत मंथन किया गया।

इसी क्रम में परिवार के कोषाध्यक्ष पवन सोनी ने संस्था का आय-व्यय प्रस्तुत किया। बैठक के दौरान गीतांजलि परिवार में तीन नए सदस्यों का भी स्वागत किया गया। इनमें सनी शर्मा एडवोकेट, हनुमान घाट, धीरेंद्र सिंह चौहान, सिद्धिकपुर तथा अभिषेक सेठ गोल्डी, सब्जी बाजार शामिल हैं।

नवीन सदस्यों के आगमन पर संस्था के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र पहनाकर करतल ध्वनि के साथ उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। संस्था अध्यक्ष नीरज शाह ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उनके जुड़ने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

नवरात्र महोत्सव को लेकर दिए गए सुझाव

बैठक में मार्गदर्शक मंडल सदस्य चंद्र प्रताप सोनी, शशि श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष डॉ. ब्रह्मेश शुक्ला, गौतम सोनी एवं राम प्रताप सोनी ने आगामी नवरात्रि महोत्सव की तैयारियों को लेकर अपने विचार एवं महत्वपूर्ण सुझाव रखे।

बैठक में पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी, सुरेश चंद गुप्ता, रमेश चंद पांडे, प्रमोद कुमार गुप्ता, सुनील कुमार शाह, धर्मसेन सिंह, अमन सहगल, अशोक मौर्य, अमित सोनी, दिवेश साहू, संदीप सोनी, अमित सैनी, रूपनारायण माली (कार्यक्रम संयोजक), धनंजय पाठक, रमन सेठ, कदम साहू, उत्कर्ष शाह, संतोष साहू, विनय सोनी, प्रदीप साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक का सफल संचालन परिवार के महासचिव रामानंद विश्वकर्मा ने किया।

दिवंगत आत्मा की शांति के लिए रखा मौन

बैठक के अंत में संस्था के वरिष्ठ सदस्य डॉ. प्रेम दर्शन विश्वकर्मा की माता जी के निधन पर उपस्थित सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

शारदा प्रवाह

शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी मे.

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने