45 दिवसीय निःशुल्क सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन

अगर आप अपने व्यवसाय, दुकान, शोरूम, संसथान इत्यादि के लिए शारदा प्रवाह न्यूज पोर्टल पर विज्ञापन देना चाहते हैं तो संम्पर्क करें - 9651636343, shardapravah@gmail.com, सविता ऑफसेट, रोडवेज तिराहा, जौनपुर शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार


महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करना पुनीत कार्य : डॉ. अजय कुमार सिंह

जौनपुर। सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में निरंतर सक्रिय अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा महिलाओं एवं बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आयोजित 45 दिवसीय निःशुल्क सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन खुज्झी मोड़, डोभी स्थित निखार ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्र में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष, मछलीशहर डॉ. अजय कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा महिलाओं एवं बच्चियों के हित में किए जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्यों का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि “महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाना एक नेक और पुनीत पहल है। अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा महिलाओं एवं बच्चियों को प्राथमिकता के आधार पर प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वावलंबी बनाने का जो प्रयास किया जा रहा है, वह अत्यंत सराहनीय है।” उन्होंने कहा कि ऐसे कल्याणकारी कार्यों को शासन-प्रशासन की योजनाओं का भी सहयोग मिलना चाहिए, जिससे संस्था भविष्य में और व्यापक स्तर पर कार्य कर सके।

उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाओं एवं बच्चियों को जागरूक करना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति सजग बनाना बेहद आवश्यक है। ट्रस्ट द्वारा आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। संस्था द्वारा विभिन्न ब्लॉकों एवं तहसीलों में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि महिलाओं एवं बच्चियों के हित में आवश्यक सहयोग के लिए वे और अन्य लोग ट्रस्ट के साथ खड़े रहेंगे।

समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि डॉ. अजय कुमार सिंह, राधिका सिंह, मनोरमा सिंह, मीरा अग्रहरि, क्षमा सिंह एवं प्रशिक्षक सरोज गुप्ता द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्रशिक्षण कार्यशाला में ज्योति कुमारी, ज्योति गुप्ता एवं डॉली मौर्या ने प्रशिक्षक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों के कौशल को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। इसमें बेस्ट मेकअप—गुंजन, बेस्ट हेयर कट—नेहा, बेस्ट हेयर डू—मोनी, बेस्ट स्किन—आंचल तथा एडवांस श्रेणी में—स्नेहा को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चुना गया।

कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष मीरा अग्रहरि ने किया, जबकि महासचिव राधिका सिंह ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों, प्रतिभागियों एवं ट्रस्ट परिवार के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जटाशंकर सिंह, क्षमा सिंह, मनोरमा सिंह, शहजादी गुप्ता, डिम्पल सहित ट्रस्ट परिवार के अन्य सदस्य एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

शारदा प्रवाह

शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी मे.

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने