लायन्स क्लब जौनपुर मेन ने किया शिक्षकों का सम्मान

अगर आप अपने व्यवसाय, दुकान, शोरूम, संसथान इत्यादि के लिए शारदा प्रवाह न्यूज पोर्टल पर विज्ञापन देना चाहते हैं तो संम्पर्क करें - 9651636343, shardapravah@gmail.com, सविता ऑफसेट, रोडवेज तिराहा, जौनपुर शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार


शिक्षक ही राष्ट्र निर्माता हैं, तकनीक के युग में भी गुरु का स्थान कोई नहीं ले सकता : डॉ. क्षितिज शर्मा

जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर मेन द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में 42वां शिक्षक सम्मान समारोह गुरुवार को होटल रघुवंशी, ओलंदगंज में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जीएटी एरिया लीडर डॉ. क्षितिज शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष दिनेश टंडन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर तथा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। साक्षी मिश्रा ने गणेश वंदना प्रस्तुत की, जबकि पूजा कुशवाहा ने ध्वज वंदना की। संस्थाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाओं के लिए पांच शिक्षकों को अंगवस्त्रम, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षकों में इंजीनियरिंग संस्थान, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. रवि प्रकाश, जनक कुमारी इंटर कॉलेज के विपनेश श्रीवास्तव, प्राथमिक विद्यालय सलहदीपुर, करंजाकला के प्रधानाध्यापक संजय सिंह, कंपोजिट विद्यालय जमालपुर, मछलीशहर के विज्ञान शिक्षक डॉ. संतोष कुमार तिवारी तथा मेडिकल कॉलेज की प्रो. डॉ. साधना अजय शामिल रहीं।

योगेश साहू, डॉ. सुशील अग्रहरी, लियो अध्यक्ष ऋषि श्रीवास्तव, हर्षित गुप्ता एवं साक्षी मिश्रा ने सम्मानित गुरुजनों के जीवन एवं शैक्षिक योगदान का परिचय प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि डॉ. क्षितिज शर्मा ने कहा कि शिक्षक केवल किताबी ज्ञान प्रदान करने तक सीमित नहीं होता, बल्कि वह विद्यार्थियों के चरित्र का निर्माण कर उन्हें देश का जिम्मेदार एवं सच्चा नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शिक्षक ही राष्ट्र निर्माता हैं। आज तकनीक के युग में भले ही शिक्षा के तौर-तरीके बदल गए हों, लेकिन गुरु का स्थान कोई नहीं ले सकता।

विशिष्ट अतिथि दिनेश टंडन ने कहा कि लायन्स क्लब द्वारा लगातार 42 वर्षों से शिक्षकों को सम्मानित किया जाना अपने आप में एक अनुकरणीय एवं गौरवशाली परंपरा है। शिक्षक समाज की रीढ़ हैं और शिक्षक का सम्मान वास्तव में पूरे समाज का सम्मान है। उन्होंने कहा कि समाज में शिक्षकों के योगदान और उनकी भूमिका को सदैव सम्मान की दृष्टि से देखा जाना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने किया। समारोह में डॉ. वी.एस. उपाध्याय, आर.पी. सिंह, सचिव रितेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र मौर्य, संगीता श्रीवास्तव, सोमेश्वर केसरवानी, मदन गोपाल गुप्ता, परमजीत सिंह, संदीप गुप्ता, संजय सिंघानिया, हर्षित रंजन, नीलू सेठ, डॉ. एम.एम. वर्मा, लियो सचिव पवन वर्मा, रिशभ रंजन, आस्था मिश्रा, शिवानंद अग्रहरी, सुधा रानी सहित लायन्स क्लब के पदाधिकारी, सदस्य एवं शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शारदा प्रवाह

शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी मे.

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने