लायंस क्लब जौनपुर ‘क्षितिज’ का 7वां स्थापना दिवस समारोह शहर के एक होटल में हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। पिछले सात वर्षों से सेवा के प्रति संकल्पित संस्था का कार्य निरंतर जारी है। क्लब द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में विभिन्न सेवा कार्यों के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं और संस्था सामाजिक क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना रही है।
कार्यक्रम का शुभारंभ लॉयनेस सीमा चक्रवाल द्वारा ध्वज वंदना से हुआ। इसके उपरांत संस्थाध्यक्ष MJF कौशल त्रिपाठी ने समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं संस्था के सदस्यों का स्वागत करते हुए सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इसके बाद संस्थापक अध्यक्ष MJF शशांक सिंह ‘रानू’, वर्तमान अध्यक्ष MJF कौशल त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष MJF डॉ. दिलीप सिंह, जयकृष्ण साहू, MJF विष्णु सहाय, धर्मेंद्र सेठ, MJF प्रदीप सिंह एवं निवर्तमान अध्यक्ष MJF अतुल सिंह सहित अन्य चार्टर सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया।
संस्थापक सदस्यों का हुआ सम्मान
स्थापना दिवस समारोह में क्लब के संस्थापक सदस्यों को अंगवस्त्रम, माल्यार्पण एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। संस्थापक अध्यक्ष MJF शशांक सिंह ‘रानू’ ने क्लब की स्थापना से जुड़े संस्मरण साझा किए और संस्था के उद्देश्यों एवं सेवा भावना पर विस्तार से प्रकाश डाला। पूर्व अध्यक्षों एवं संस्थापक सदस्यों ने भी क्लब की सात वर्षों की यात्रा से जुड़े अपने अनुभव एवं संस्मरण साझा किए।
कोषाध्यक्ष लायन डॉ. चंदन गुप्ता ने ‘गुड पे’ सदस्यों को गुड पे अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं संस्थाध्यक्ष MJF कौशल त्रिपाठी ने क्लब के सभी सदस्यों को उपहार एवं अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया।
जौनपुर में होगा भव्य बिजनेस एक्सपो
सचिव लायन हफीज शाह ने सभी सदस्यों को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजमहल में भव्य बिजनेस एक्सपो का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने इसे जौनपुर का सबसे बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम बनाने की योजना की जानकारी देते हुए कहा कि इसके माध्यम से स्थानीय व्यापार एवं उद्यमिता को भी मंच प्रदान किया जाएगा।
सेवा भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प
समारोह में उपाध्यक्ष संजय गुप्ता एवं दिलीप जायसवाल के साथ सर्वेश जायसवाल, अजीत सोनकर, आशीष चौरसिया, देवानन्द श्रीवास्तव, नीरज कुमार सिंह, डॉ. प्रशांत द्विवेदी, डॉ. विकास रस्तोगी, ई. हसन अब्बास, राजीव गुप्ता, सुनील कन्नौजिया, जगदीश मौर्या ‘गप्पू’, विनय बरौतिया, अंजनी प्रजापति, जगन्नाथ मोदनवाल, MJF योगेन्द्र सिंह, संतोष गुप्ता, सुशील विश्वकर्मा, रत्नेश वैश्य, देवेश वैश्य, संजय गुप्ता (निवा बूपा), रामकृपाल जायसवाल, मनीष मौर्या, रत्नेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में लायन सदस्य एवं महिला सदस्य उपस्थित रहे।
महिला सदस्यों में यवनिका सिंह, डॉ. अर्चना सिंह, किरण सेठ, नीतू सिंह, आराधना सिंह, रितु त्रिपाठी, सुषमा सोनकर, मेघना रस्तोगी, नीतू गुप्ता, रेखा सिंह, शिल्की श्रीवास्तव, वंशिका सिंह, सरिता मिगलानी, ज्योति जायसवाल, दीपशिखा चौरसिया, वंदना गुप्ता, डॉ. आकांक्षा द्विवेदी, रिंकी श्रीवास्तव, निशा कन्नौजिया एवं शोभा सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का सफल संचालन MJF अतुल सिंह ने किया। कार्यक्रम संयोजक लायन शरद टंडन एवं लॉयनेस साक्षी टंडन ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संस्था की निरंतर प्रगति एवं सेवा कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं।