श्री शारदा शक्तिपीठ (मैहर देवी मंदिर) के महंत सूर्य प्रकाश जायसवाल की द्वितीय पुण्यतिथि पर फल वितरण

जौनपुर। प्रमुख समाजसेवी और श्री शारदा शक्तिपीठ (मैहर देवी मंदिर) के मुख्य ट्रस्टी रहे महंत सूर्य प्रकाश जायसवाल की द्वितीय पुण्यतिथि पर शनिवार को उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर जिला चिकित्सालय एवं जिला महिला चिकित्सालय में फल वितरण भी किया गया।
    पुण्य तिथि पर अस्पताल परिसर में जुटे स्मृति शेष सूर्य प्रकाश जायसवाल के पारिवारिक सदस्यों, मंदिर प्रबंधन से जुड़े कर्मियों और उनके अभिन्न रहे कुछ प्रमुख लोगों ने फल वितरण में हिस्सा लिया। दोनों अस्पतालों में भर्ती सभी मरीजों के साथ-साथ ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग स्टाफ एवं सफाई कर्मचारियों को भी फल बांटे गए। कार्यक्रम में  वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र कुमार जायसवाल, कर्मचारी नेता निखलेश सिंह, उद्यमी सी. एस. सिंह, वरिष्ठ पत्रकार अरविंद उपाध्याय, व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, जेब्रा संस्था के अध्यक्ष संजय सेठ, मैहर देवी मंदिर के प्रबंधक आशुतोष जायसवाल, नितिन जायसवाल, अमरजीत आदि लोगों की सक्रिय सहभागिता रही। प्रिंटिंग प्रेस एवं फ्लैक्स एसोसिएशन के संरक्षक और स्व. सूर्य प्रकाश जायसवाल के सुपुत्र रमाकांत जायसवाल (कवि) ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।

शारदा प्रवाह

शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी मे.

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने