मेडिकल कॉलेज जौनपुर में लैप्रोस्कोपी विधि से पहली सफल पित्त की पथरी की सर्जरी

अगर आप अपने व्यवसाय, दुकान, शोरूम, संसथान इत्यादि के लिए शारदा प्रवाह न्यूज पोर्टल पर विज्ञापन देना चाहते हैं तो संम्पर्क करें - 9651636343, shardapravah@gmail.com, सविता ऑफसेट, रोडवेज तिराहा, जौनपुर शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार



जौनपुर। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर ने आधुनिक चिकित्सा सेवाओं की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए लैप्रोस्कोपी (दूरबीन) विधि से पहली बार पित्त की पथरी (गॉल ब्लैडर स्टोन) का सफल ऑपरेशन किया है।


महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) आर. बी. कमल के मार्गदर्शन में जनरल सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) ए. ए. जाफरी एवं उनकी टीम ने खेतासराय, जौनपुर निवासी 17 वर्षीय युवती का सफलतापूर्वक लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन किया। ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा और मरीज की स्थिति सामान्य एवं स्थिर है। वर्तमान में वह चिकित्सकों की निगरानी में उपचार प्राप्त कर रही है।

इस जटिल शल्य चिकित्सा को सफल बनाने में सर्जरी विभाग की टीम के सदस्य डॉ. इमरान, डॉ. नाजिया, डॉ. धनंजय, डॉ. राजन्य प्रजापति, डॉ. अली हैदर, नर्सिंग अधिकारी अनुज तथा अन्य सहयोगी कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ऑपरेशन के दौरान एनेस्थीसिया की जिम्मेदारी एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद पटेल एवं सीनियर रेजिडेंट डॉ. दत्ता रेड्डी ने सफलतापूर्वक निभाई, जिससे पूरी शल्य प्रक्रिया सुरक्षित एवं सुचारु रूप से सम्पन्न हुई।

इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) आर. बी. कमल ने जनरल सर्जरी एवं एनेस्थीसिया विभाग की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है, ताकि जौनपुर एवं आसपास के जनपदों के मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकें।

उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज भविष्य में भी अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से जटिल एवं उन्नत शल्य चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। यह सफलता संस्थान के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा प्रदान करेगी।

शारदा प्रवाह

शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी मे.

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने