शिक्षक राष्ट्र के निर्माण में सहयोगी होते हैं-सोनी जायसवाल



  • गुरु का सम्मान सदैव करना चाहिए-डॉ.रुचि शर्मा
  • बच्चों को शिक्षक के बताएं रास्ते पर चलना चाहिए-तहसीन फात्मा

जौनपुर । जेसीआई चेतना महिलाओं की जनपद की अग्रणी संस्था ने आज शिक्षक दिवस के अवसर पर संस्था अध्यक्ष सोनी जायसवाल के नेतृत्व में नगर के मध्य स्थित डॉक्टर रिजवी लर्नर्स स्कूल की प्रधानाचार्य डॉक्टर रुचि शर्मा को एवं मीना रिजवी गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य तहसीन फात्मा को शिक्षक दिवस के अवसर पर अंगवस्त्रम पहनाकर माल्यार्पण किया और केक काटते हुए स्मृति चिन्ह भेट किया।
  

स्कूल की शिक्षिका सैम्युन निशा,मुक्ता,शाहाना, इशरत,तथा जरीन मैडम को भी शिक्षक दिवस पर संस्था के पदाधिकारी के द्वारा सम्मानित किया गया, अध्यक्ष सोनी जायसवाल ने कहा कि किसी भी राष्ट्र के निर्माण में शिक्षक बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि देश का भविष्य छात्र होता है और छात्र को उचित मार्गदर्शन शिक्षक ही करते हैं डॉ रुचि शर्मा ने जेसीआई चेतना संस्था को धन्यवाद करते हुए कहा कि बच्चों के साथ हम सभी को अपने गुरु का सम्मान हमेशा करना चाहिए क्योंकि गुरु का अनुभव और उनका मार्गदर्शन आपको ऊंचाइयों तक ले जा सकता है, तहसीन फात्मा ने शिक्षक दिवस के अवसर पर कहा कि सभी बच्चों को अपने शिक्षक द्वारा बताए गए रास्ते पर चलना चाहिए, कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष सरला महेश्वरी,ममता कश्यप, किरन जायसवाल,अंजना गुप्ता, निशा गुप्ता आदि सदस्य उपस्थित रहे,कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष सरला महेश्वरी ने किया सदस्यों के साथ सभी शिक्षक का आभार कार्यक्रम संयोजक किरन जायसवाल ने व्यक्त किया ।



शारदा प्रवाह

शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी मे.

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने