कायस्थ कल्याण समिति जौनपुर का निर्विरोध चुनाव संपन्न


जौनपुर। कायस्थ कल्याण समिति जौनपुर के पदाधिकारियों एव कार्यकारिणी का चुनाव जनक कुमारी इंटर कॉलेज के प्रांगण में संपन्न हुआ। चसमिति के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ रवि प्रकाश श्रीवास्तव ने अपने कार्यकाल में हुए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। संरक्षक प्रदीप श्रीवास्तव ऑडिटर साहब ने समिति के स्थापना से लेकर अब तक के कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। संस्थापक सदस्य प्रदीप अस्थाना एवं इंजीनियर आर डी श्रीवास्तव ने समिति के स्वर्णिम इतिहास की चर्चा किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यवाहक महासचिव विपनेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। चुनाव अधिकारी श्री सुनील कुमार अस्थाना संस्थापक सदस्य कल्याण समिति एवं श्री प्रदीप श्रीवास्तव डी ओ संरक्षक ने चुनाव प्रक्रिया का पूरा विवरण प्रस्तुत किया। समिति के प्रत्येक पद पर सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित किए गए। क्रमशः अध्यक्ष- डॉक्टर रवि प्रकाश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष के क्रमांक में ज्ञानचंद श्रीवास्तव वरिष्ठ, भालेंद्र श्रीवास्तव एवं सुशील श्रीवास्तव, महासचिव - विपनेश कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव- डॉ राम मोहन अस्थाना, संगठन सचिव- श्री विजय कुमार श्रीवास्तव, सचिव- अमित अस्थाना, सांस्कृतिक सचिव- अमित खरे, कोषाध्यक्ष- आलोक रंजन सिन्हा, डॉक्टर अखिलेश चन्द श्रीवास्तव सम्प्रेक्क्षक एवं कार्यकारिणी के सदस्य श्री गिरवर अस्थाना, श्री अनूप सिन्हा, सुनील कुमार श्रीवास्तव, श्री अजय कुमार श्रीवास्तव, श्री विनय कुमार श्रीवास्तव, श्री ऋषि श्रीवास्तव, श्री जयप्रकाश श्रीवास्तव, श्री अमन श्रीवास्तव निर्वाचित हुए। सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को समिति के संरक्षक एवं चुनाव अधिकारी द्वारा माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया। 


अगर आप अपने व्यवसाय, दुकान, शोरूम, संसथान इत्यादि के लिए शारदा प्रवाह न्यूज पोर्टल पर विज्ञापन देना चाहते हैं तो संम्पर्क करें - 9651636343, shardapravah@gmail.com, सविता ऑफसेट, रोडवेज तिराहा, जौनपुर 


कार्यक्रम में अखिल भारतीय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंद्रसेन, श्रीवास्तव राष्ट्रीय सचिव रवि श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पूर्वांचल महासचिव एवं जिला अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, महासचिव संजय अस्थाना, राष्ट्रीय कायस्थ परिषद के जिला अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव हैप्पी, महासचिव शरद चंद्र श्रीवास्तव, डॉक्टर संजय श्रीवास्तव, श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव पूर्व प्रशासनिक अधिकारी, गौरव श्रीवास्तव, गणतंत्र श्रीवास्तव, राजेश किशोर श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, विनीत श्रीवास्तव, महिला अध्यक्ष डॉ मधुलिका अस्थाना महासचिव ज्योति श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती पिंकी श्रीवास्तव, नूपुर श्रीवास्तव, डॉक्टर जान्हवी श्रीवास्तव सहित सैकड़ो चित्रांश बन्धु उपस्थित रहे। संचालन प्रदीप कुमार अस्थाना ने किया।


शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार


शारदा प्रवाह

शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी मे.

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने