जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी का 45वां स्थापना दिवस मनाया।


  • भाजपा संसद और विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है : पुष्पराज सिंह
  • भाजपा संगठन में समाज के सभी पिछडे, दलित, आदिवासी, अति दलित एवं महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व मिला है : अजय सिंह

जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के 45वें स्थापना दिवस के अवसर पर सीहीपुर स्थित कार्यालय पर झंडारोहन किया गया, तत्पश्चात प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में जौनपुर और मछलीशहर जिलों के संयुक्त रूप से पुष्पराज सिंह और अजय सिंह ने भाग लिया।

जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि भाजपा 6 अप्रैल 1980 को स्थापित हुई थी और आज यह दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। उन्होंने भाजपा के संगठनात्मक विकास की चर्चा की और बताया कि भाजपा ने विभिन्न मोर्चों के जरिए समाज के हर वर्ग को जोड़ने का काम किया है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार के आठ वर्षों में कई योजनाएं लागू की गईं, जैसे मेडिकल कॉलेजों का निर्माण और धार्मिक स्थलों का विकास।

मछलीशहर जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित करती है और समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देती है। पार्टी का संगठन हर बूथ पर मजबूत है और प्रधानमंत्री की 'मन की बात' हर महीने सुनाई जाती है। उन्होंने पार्टी की सेवा भावना और सामाजिक कार्यों का भी उल्लेख किया।

इस अवसर पर भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शारदा प्रवाह

शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी मे.

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने